फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students protested in meerut collge and demand for hostel starting

मेरठ कॉलेज: हॉस्टल बंद किए जाने के विरोध में जमकर हंगामा, गेट पर जड़े ताले, बिजली काटी

Thu, 08 Aug 2019 12:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students protested in meerut collge and demand for hostel starting
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ कॉलेज में हॉस्टल खोलने की मांग को लेकर बुधवार को साढ़े चार घंटे तक खूब बखेड़ा हुआ। छात्रों ने पुलिस की मौजूदगी में कॉलेज के सभी गेट पर ताले डालकर पूरे परिसर की बिजली बंद कर दी। दो घंटे से ज्यादा समय तक शिक्षक और छात्र-छात्राएं परिसर में बंद रहे। सीओ सदर और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन छात्रों ने ताले नहीं खोले। दोपहर बाद तीन बजे प्राचार्या ने मैनेजमेंट से बात करके हॉस्टल खुलवाने का आश्वासन दिया, तो छात्र माने। इस दौरान कॉलेज में अफरातफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन


मेरठ कॉलेज में पिछले महीने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर गोलीबारी के बाद पुलिस ने कॉलेज में चेकिंग अभियान चलाया था। बीएनएम हॉस्टल में अवैध रूप से दर्जनों छात्रों के रहने की जानकारी मिली थी। हॉस्टल में शराब और बीयर की खाली बोतलें मिली थीं। ये भी तब था, जब हॉस्टल को पूरी तरह से बंद किया गया था। पुलिस की रिपोर्ट के बाद कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव सेठ दयानंद गुप्ता के निर्देश पर हॉस्टल को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन


वहीं नए सत्र के एडमिशन होने के बाद अब छात्र बीएनएम हॉस्टल को खोलने की मांग कर रहे हैं। कई बार इसको लेकर हंगामा हो चुका है। बुधवार को पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ छात्रों ने प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता से मुलाकात की। हॉस्टल खोलने का आश्वासन नहीं मिलने तक धरना देने का ऐलान किया। साढ़े दस बजे से एक बजे तक छात्र प्राचार्या के दफ्तर में धरना दिए रहे। सूचना पर लालकुर्ती पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

Students protested in meerut collge and demand for hostel starting
कॉलेज के बाहर हंगामा करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद छात्र यहां से कैंपस में पहुंचे और पुलिस के सामने ही चपरासी से चाभी लेकर दोनों गेटों पर ताले लगा दिए। जेनरेटर रूम में जाकर पूरे कॉलेज की बिजली काट दी। सीओ सदर संजीव देशवाल, एसीएम, लालकुर्ती, सिविल लाइन और नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर व खुफिया विभाग के अधिकारी पहुंच गए। छात्रों ने कहा कि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे भूख हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन करने वाले छात्रों में विशाल राठी, विनित टिकैत, अमित बड़ौली, आकाश शर्मा, अनुराग चौधरी, शुभम मलिक, अक्षय बालियान, विनीत तालियान, मयंक, हर्ष चहल, अल्तमस त्यागी, सलमान राणा, संदीप कंकरखेड़ा, मनी तोमर, विपिन पतला, आदित्य राठी, अश्वनी राठी, अभिषेक चौधरी, रोहित, शिवम दांगी आदि शामिल रहे। 

गुंडागर्दी कोई करे, सजा छात्र क्यों भुगतें 
छात्रों ने प्राचार्या से कहा कि हॉस्टल बंद गुंडागर्दी की वजह से हुआ लेकिन उसकी सजा गरीब छात्र क्यों भुगतें। हॉस्टल खोलकर सिक्योरिटी का इंतजाम रखें। जो माहौल बिगाड़े, उसे बाहर करें। प्राचार्या ने कहा कि छात्रों के पक्ष से वे सेठ दयानंद गुप्ता को अवगत कराएंगी। घंटों हंगामे के बाद आश्वासन मिलने पर छात्रों ने धरना समाप्त करते हुए ताले खोले, तो तीन बजे शिक्षक बाहर निकल पाए। बिना बिजली के घंटों छात्र-छात्राएं और शिक्षक परेशान रहे।

ताले नहीं लगाते तो आप भी कहां आते 
हंगामे के बाद लालकुर्ती इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने छात्रों से कहा कि इस बार तो ताले लगा दिए हैं, आगे से ऐसा किया तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इस पर छात्रों ने कहा कि ताले नहीं डालते तो यहां अफसर भी नहीं आते। वहीं, शिक्षकों का कहना था कि कॉलेज में तालाबंदी हुई और पुलिस ने कुछ नहीं किया। 

एक भी आरोपी नहीं हुआ गिरफ्तार 
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर गोलीबारी मामले में छह आरोपियों पर लालकुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन कोई आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed