फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC elections: 14 candidates including Dharmendra Bharadwaj, Sunil Rohta filed nominations

एमएलसी चुनाव: भरे गए पर्चे, धर्मेंद्र भारद्वाज, सुनील रोहटा समेत 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Tue, 22 Mar 2022 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Mar 2022 11:37 AM IST
सार

एमएलसी चुनाव में भाजपा ने हर मोर्चे पर घेराबंदी कर ली है। हर जिले में संगठन के अलावा ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और सांसदों की भी जिम्मेदारी तय की गई है

विज्ञापन
MLC elections: 14 candidates including Dharmendra Bharadwaj, Sunil Rohta filed nominations
एमएलसी चुनाव का नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय निकाय के एमएलसी चुनाव के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इसमें भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज, राष्ट्रीय लोकदल से सुनील कुमार रोहटा ने अपना नामांकन डीएम कोर्ट में दाखिल किया। इसके अलावा सभी 12 प्रत्याशी निर्दलीय रहे। 
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव में नौ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, पार्षद आदि अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़ के जनप्रतिनिधि मत डालेंगे।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया में आज नामांकन पत्रों की जांच और 24 मार्च को नाम वापसी लिया जा सकता है। इस चुनाव में 4250 मतदाता हैं। नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मत डाले जा सकेंगे। चार जिलों में 43 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, 12 अप्रैल को मतगणना की जाएगी। वर्ष 2016 में आठ प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल केस का खौफनाक राज: महिला प्रोफेसर समेत सामने आए ये बड़े चेहरे, उधम सिंह के शूटरों ने बरसाईं थीं ताबड़तोड़ गोलियां, तीन गिरफ्तार

भाजपा ने हर मोर्चें पर की घेराबंदी 
एमएलसी चुनाव में भाजपा ने हर मोर्चे पर घेराबंदी कर ली है। हर जिले में संगठन के अलावा ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और सांसदों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। एमएलसी चुनाव में मेरठ-गाजियाबाद सीट के अंतर्गत चार जिले आते हैं। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, बागपत और हापुड़ शामिल हैं। इन सभी जिलों में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और पार्षद वोट डालेंगे। ऐसे में भाजपा ने सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।

अब ये हैं प्रत्याशी
धर्मेंद्र भारद्वाज, मेरठ- बीजेपी 
सुनील कुमार, मेरठ- राष्ट्रीय लोकदल
निर्दलीय प्रत्याशी : कृपाल, गुलफाम, जाहिद खान, दीपा, धर्मेंद्र, पूनम सिंह, यामीन, राकेश वर्मा, राहुल कुमार, श्रवण, सलेक चंद, हरिकिशन गुप्ता

हमारे सामने टिक नहीं पाएंगे विपक्षी : धर्मेंद्र भारद्वाज
नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि हमारे सामने कोई भी पार्टी या विपक्षी प्रत्याशी टिक नहीं पाएंगे। जो लोग कहते थे कि ये बुुलडोजर चलाते हैं, विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद बता दिया गया कि उन्हीं पार्टी पर ये बुुलडोजर चल गया। 

भारद्वाज ने कहा कि इस चुनाव में विपक्षी प्रत्याशी 200-300 वोट भी नहीं ले पाएगा। इससे पहले मॉल रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान पर भाजपा के नेता एकजुट हुए। इसके बाद काफिला कलक्ट्रेट की ओर चला। मर्सिडीज में सवार होकर कमिश्नरी के सामने धर्मेंद्र भारद्वाज ने अभिवादन किया। 

इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, विधायक अमित अग्रवाल, दिनेश खटीक, सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज राठी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, जितेंद्र सतवई महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी आदि मौजूद रहे।

एमएलसी चुनाव में भी होगी भाईचारे की जीत : सुनील रोहटा
विधान परिषद की मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र सीट से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी सुनील रोहटा ने नामांकन करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव में नफरत हारेगी और भाईचारे की जीत होगी। रोहटा ने कहा कि उनके मुकाबले में कोई नहीं है।

भाजपा को हाल ही में सिवालखास सीट पर हराया है और अब फिर से सिवालखास क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी को हराएंगे। सोमवार सुबह टिकट मिलने के बाद सुनील रोहटा ने लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में सपा और रालोद नेताओं के साथ बैठक की और कार्यकर्ताओं संग कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। 

इस दौरान उनके साथ सिवालखास विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, रणवीर दहिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक, वरुण सांगवान, सुबोध भदौड़ा, नीटू ढढ़रा, सोहराब गयास, नायब अली, हरेंद्र प्रधान, कुशलवीर राठी, जावेद रुहासा आदि मौजूद रहे। 

सुुुनील रोहटा हैं 25 करोड़ की संपत्ति के मालिक 
सुनील रोहटा ने नामांकन में दिए शपथपत्र में अपने पास करीब 25 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति और पांच लाख रुपये नकद दिखाए हैं। उनके नाम व पत्नी रीना के नाम गायत्री ग्रीन कालोनी में दो मकान है। सुुनील के नाम एक टोयोटा फॉरचूनर और महेंद्र थार गाड़ी है। पत्नी रीना के पास करीब 30 लाख रुपये की ज्वेलरी और 35 बीघा कृषि योग्य जमीन दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed