फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mlc election meerut

35 मिनट में निर्विरोध एमएलसी चुने गए राकेश यादव

Fri, 19 Feb 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 19 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mlc election meerut

एमएलसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया भले ही एक सप्ताह चली हो, लेकिन नामांकन वापसी के दिन मात्र 35 मिनट में पूरा एपिसोड समाप्त हो गया। बहुत ही नाटकीय ढंग से सपा प्रत्याशी के पक्ष में एक-एक कर पांचों प्रत्याशी निर्वाचन अधिकारी के सामने प्रस्तुत हुए और पर्चा वापसी का आवेदन कर चले गये। इसके साथ ही मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी सीट पर सपा प्रत्याशी राकेश यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।

विज्ञापन


एमएलसी चुनाव में बृहस्पतिवार को जैसा अमर उजाला ने लिखा था, ठीक वैसा ही हुआ। सभी प्रत्याशी सपा प्रत्याशी राकेश यादव के पक्ष में सरेंडर हो गये। सुबह करीब 11.15 बजे कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के नेतृत्व में सपा के तमाम वरिष्ठ नेता और पांचों दावेदार कलक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले 11.40 बजे भाजपा से पर्चा दाखिल करने वाले वीरेंद्र यादव को लेकर शाहिद मंजूर निर्वाचन अधिकारी कक्ष में पहुंचे और नामांकन वापस किया। इसके बाद राहुल मवाना को लेकर एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल पहुंची।
विज्ञापन


तिलकराम जाटव अकेले पर्चा वापस करने आये, तो उनके बाद हबीब अहमद के साथ विधायक गुलाम मोहम्मद पर्चा वापस कराने पहुंचे। सबसे अंत में अनिता पहाड़पुरिया दोपहर 12.14 बजे सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के साथ पर्चा वापस करने पहुंची। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी राकेश यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। इस दौरान पर्चा वापस करने आये प्रत्येक दावेदार से निर्वाचन अधिकारी पंकज यादव और उपनिर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र ने व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की, जिसकी वीडियोग्राफी भी करायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed