यूपी: स्नातक निर्वाचन सीट पर भी भाजपा ने लहराया परचम, बड़े अंतर से हासिल की जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक निर्वाचन सीट पर दूसरी वरियता की गणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। भाजपा ने इस सीट को 28769 मतों के बड़े अंतर से जीतकर सभी को चौंका दिया। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मतगणना स्थल पर पहुंचे और दिनेश गोयल को बधाई दी।
स्नातक निर्वाचन सीट पर पिछली बार की तुलना में कम मतदान हुआ था। जबकि भाजपा सहित अन्य राजनेतिक दलों के आने से माना जा रहा था कि मतदान बेहतर होगा। लेकिन मतदान कम होने के कारण चुनाव को फंसा हुआ माना जा रहा था। भाजपा नेता भी कम मतदान को लेकर परेशान थे। लेकिन जिस तरह शिक्षक सीट पर परिवर्तन की लहर चली तो स्नामक सीट पर भी वही हुआ। यहां भी भाजपा ने भले ही मानक के अनुरूप जीत का वोट प्राप्त न किया हो, लेकिन बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
भाजपा के दिनेश गोयल ने प्रथम वरियता में 27080 मतों से वर्तमान एमएलसी और शिक्षक संघ प्रत्याशी से बढ़त बनाई थी। इसके बाद दूसरी वरियता की मतगणना शुरू हुई। पहली वरियता में जहां दिनेश गोयल को 43052 और हेम सिंह पुंडीर को 15972 को मत मिले थे। चूंकि कुल मतदान 123977 हुआ था और मतगणना में 11302 मत निरस्त होने के बाद कुल वैध मत 112675 पाए गए तो जीत के लिए प्रत्याशी को पचास प्रतिशत प्लस वन के फॉर्मूला के आधार पर 56338 वोट पाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके लिए दूसरी वरियता की गिनती शुरू हुई। दूसरी वरियता में भाजपा के दिनेश गोयल का आंकड़ा 46212 और हेम सिंह पुंडीर का आंकड़ा 17443 तक पहुंचा। इस अंतिम आंकड़े के बाद भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने 28769 मतों से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें: यूपी: मुठभेड़ में दबोचा गया 75 हजार का इनामी हिटलर, दोहरे हत्याकांड में चल रहा था फरार
मानक से रह गई 10126 वोट कम
कुल वैध मतों के अनुरूप जीत के लिए नियमानुसार 56338 वोट होनी चाहिए थी। लेकिन भाजपा के दिनेश गोयल दूसरी वरियता की गणना के बावजूद भी 46212 वोट ही पा सके। ऐसे में वह मानक से 10,126 वोट कम ले पाए। लेकिन सर्वाधिक वोट पाने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दिनेश गोयल को विजयी घोषित कर दिया गया।
वर्तमान एमएलसी हेम सिंह पुंडीर को पिछले चुनाव में दूसरी वरियता की अंतिम मतगणना के बाद 25207 वोट प्राप्त हुए थे। इस चुनाव में उन्होंने बसपा समर्थित धर्मेंद्र भारद्वाज जिन्होंने कि 20938 मत प्राप्त किये थे, उन्हें 42699 मतों से हराकर लगातार चौथी बार स्नातक एमएलसी पद पर कब्जा किया था। लेकिन इस बार परिवर्तन की ऐसी लहर चली कि वह अपने पुराने आंकड़े को भी नहीं छू सके। इस बार हेम सिंह पुंडीर मात्र 17443 वोटों पर ही सिमट गए।
बधाई देने पहुंचे भाजपा नेता
चुनाव परिणाम का अंतिम दौर आते ही भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव संयोजक विमल शर्मा, सहित तमाम भाजपा नेता दिनेश गोयल को बधाई देने मतगणना स्थल पर पहुंच गए। जहां पर वह निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने तक मौजूद रहे।
यह है प्रथम वरीयता में प्राप्त मतों का आंकड़ा
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
जितेंद्र गौड़ 7478
दिनेश गोयल 43052
शमशाद अली 7069
अकबर शर्मा 128
अजय गौतम 1482
अतूल्य कुमार 66
अफरोज खान 149
अमित भारद्वाज 65
अर्चना शर्मा 6163
आशाराम निमेष 58
डा. उर्मिला राजपूत 1506
ऊषा चंद्रा 653
कंवलजीत सिंह 147
जितेंद्र कुमार 62
जितेंद्र कुमार चौहान 564
दिनेश गुप्ता 657
प्रदीप कुमार 114
प्रिंस कंसल 378
मानवीर सिंह 1850
राहुल कुमार 71
ललित राणा 3006
विद्या गौतम 1083
श्रीभगवान शर्मा 639
सुनील त्यागी 4545
सुरेंद्र पाल सिंह 1840
सुशील सिंह प्रधानाचार्य 3896
सेलकराम चौधरी 974
संजीव कुमार 83
डा. हरविंद्र कुमार 8925
हेम सिंह पुंडीर 15972
निरस्त वोट 11302
कुल वैध मत 112675
कुल पड़े मत 123977
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/