यूपी: मुठभेड़ में दबोचा गया 75 हजार का इनामी हिटलर, दोहरे हत्याकांड में चल रहा था फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर शहर के पचेंडा रोड पर शनिवार रात हुई मुठभेड़ में एसटीएफ और नई मंडी पुलिस ने 75 हजार के इनामी बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद निवासी हिटलर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। इनामी हिटलर शांतिनगर में पांच माह पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड में वांछित चल रहा था।
एसटीएफ गौतमबुद्धनगर प्रभारी अवध नारायण चौधरी और नई मंडी थाने के एसआई राकेश शर्मा ने संयुक्त टीम के साथ शनिवार रात बदमाश की सूचना पर शहर के पचेंडा रोड पर घेराबंदी की थी।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि देर रात पचेंडा की ओर से आते संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस पर एसटीएफ व थाना पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया, जिसकी पहचान जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी हिटलर के रूप में हुई। हिटलर पर बुलंदशहर जनपद से 50 हजार और नई मंडी थाने से 25 हजार का इनाम घोषित था, जिसके पास से बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने लूटा पेट्रोल पंप, फायरिंग करते हुए फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
एसएसपी ने बताया कि 30 जून को शांतिनगर में जनपद शामली के सिंभालका निवासी फाइनेंसर अमित और उसके दोस्त बुलंदशहर के गांव सीगली निवासी अनुज उर्फ अन्नू की हत्या की गई थी। दोहरे हत्याकांड में अनुज के तहेरे भाई नरेंद्र द्वारा संपत्ति विवाद में उनकी हत्या कराए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले में बडेढ़ी निवासी सागर, बचनसिंह कॉलोनी निवासी मोहित उर्फ मामा और अंकित विहार निवासी गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
वहीं, आरोपी हिटलर फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। एसटीएफ व थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/