फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mizon Jorion of France and Akshita of Bengaluru won the doubles under 35 years of age group.

Meerut News: 35 आयु वर्ग के डबल्स में फ्रांस के मिजोन जोरियन और बंगलूरू की अक्षिता विजेता

Fri, 27 Feb 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Mizon Jorion of France and Akshita of Bengaluru won the doubles under 35 years of age group.
मेरठ..कंवलजीत..एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में टेनिस टूर्नामेंट खेलते खिलाडी.......संवाद
अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रहे 700 मास्टर अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन छह वर्ग में फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें 35 आयु वर्ग के डबल्स में फ्रांस के मिजोन जोरियन और बंगलूरू की अक्षिता ने बाजी मारी। 60 प्लस में मेरठ के अमित संगल और नागराज ने अपना फाइनल मैच जीता। नागराज ने चोटिल होने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया। 50 आयु वर्ग में मेरठ के पारस आनंद उपविजेता रहे। उन्हें जयपुर के जगदीश से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पहला फाइनल मैच पुरुष के 50 आयु वर्ग में मेरठ के पारस आनंद और जयपुर के जगदीश तंवर के बीच हुआ। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसमें दोनों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। जगदीश ने 6-7, 7-5, 6-1 से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। पारस उप विजेता रहे। मिक्स डबल्स में 35 आयु वर्ग में फ्रांस के मिजोन जोरियन और बंगलुरू की अक्षिता की जोड़ी का मुकाबला दिल्ली की अदिति अग्रवाल और अभिषेक गौतम के बीच हुआ।
विज्ञापन

इस मुकाबले में मिजोन और अक्षिता की जोड़ी ने 6-3 और 6-0 के स्कोर से यह मुकाबला अपने नाम किया। 50 आयु वर्ग के डबल्स में विभा और जगदीश की जोड़ी को सामने वाली टीम न आने के कारण वाॅक ओवर मिल गया। 60 प्लस आयु वर्ग पुरुष डबल्स में मेरठ के अमित संगल और मैसूर के नागराज की जोड़ी ने भानु प्रताप और पुनीत को 6-3, 6-3 से हराकर मैच जीता। सिंगल में भानु प्रताप ने पुनीत को 6-3, 6-3 से हराकर फाइनल जीता। 55 आयु वर्ग सिंगल पुरुष में राजेश ने आलोक को 6-1, 6-2 से हराया और फाइनल अपने नाम किया। इस मौके पर टूर्नामेंट निदेशक अमित संगल ने सभी विजेता और उप विजेता को सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष जेपी अग्रवाल, राकेश कोहली, सचिव संजय, राहुल दास, अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर मेरठ में खेलने आएंगे टूर्नामेंट
35 आयु वर्ग में मिक्स डबल्स में विजेता रहे मिजोन जोरियन फ्रांस से यहां खेलने आए। उनकी साथी अक्षिता बंगलूरू से मेरठ पहुंची। दोनों खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट काफी अच्छा रहा। आगे भी मौका मिला तो वह यहां टूर्नामेंट खेलने आएंगे। इसके अलावा उन्होंने मेरठ और यहां के खाने की भी तारीफ की।

अगली बार 1000 प्वॉइंट का होगा टूर्नामेंट
टूर्नामेंट निदेशक अमित संगल ने कहा कि प्रयास रहेगा कि अगली बार भी टूर्नामेंट का आयोजन अच्छे से हो। अगले वर्ष 1000 प्वॉइंट के टूर्नामेंट को कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने टूर्नामेंट आयोजन के लिए क्लब के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक एकेडमी भी विक्टोरिया पार्क में शुरू कराने का प्रयास करेंगे। इससे युवा यहां सीख सकें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed