फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2024: PM Modi took the name of the city 12 times from the stage,

Mission 2024: पीएम मोदी ने मंच से 12 बार लिया शहर का नाम, 'हमारा मेरठ' कहकर गिनाईं संचालित योजनाएं

Mon, 01 Apr 2024 02:20 PM IST
Dimple Sirohi सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, मेरठ
सैयद यासिर रजा, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Apr 2024 02:20 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 मिनट के संबोधन की शुरुआत क्रांतिधरा और क्रांतिवीरों को नमन करते हुए बाबा औघड़नाथ धाम के आशीर्वाद से की।

विज्ञापन
Mission 2024: PM Modi took the name of the city 12 times from the stage,
मेरठ में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 मिनट के संबोधन की शुरुआत क्रांतिधरा और क्रांतिवीरों को नमन करते हुए बाबा औघड़नाथ धाम के आशीर्वाद से की। उन्होंने कहा कि मेरठ क्रांति और क्रांतिवीरों की धरती हैै। इस धरती पर बाबा औघड़धाम का आशीर्वाद है। मेरठ की धरती के साथ उन्होंने अलग रिश्ता बताते हुए ये भी याद दिलाया कि 2014 और 2019 में भी उन्होंने चुनाव अभियान की शुरुआत यहीं से की थी। अब 2024 के चुनाव की पहली रैली मेरठ में ही हो रही है। मोदी ने अपने ही अंदाज में पब्लिक के सामने नारा लगाया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है ....तीसरी बार... जनता की ओर से आवाज आई, मोदी सरकार। उसके बाद उन्होंने कहा कि ... चार जून... इस बार आवाज आई... 400 पार।

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि वीरों की धरती से भ्रष्टाचारियों को कह रहा हूं कि वे कान खोलकर सुन लें, ये मोदी पर चाहे जितने भी हमले करें। मोदी रुकने वाला नहीं है। यह धरती धन सिंह कोतवाल जैसे शूरवीर की है। किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 500 करोड़ से ज्यादा सिर्फ मेरठ के किसानों को मिले हैं। रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने 45 मिनट में 12 बार मेरठ का जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की इन परियोजनाओं का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का पहला नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर दिल्ली से मेरठ तक बना है। यहां से तीन अलग-अलग एक्सप्रेसवे गुजर रहे हैं। मेट्रो पर भी तेजी से काम चल रहा है। हमारा मेरठ फ्रेट कॉरिडोर से भी कनेक्टेड है। यहां मेजर ध्यान चंद्र खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। मेरठ एक बड़ा एजुकेशन हब भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर मेरठ में बन रहा है उससे यहां हर तरह के छोटे-बड़े उद्योग का विस्तार होगा और नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

जाते-जाते कार्यकर्ताओं को काम सौंप गए मोदी
भाषण के अपने अंतिम हिस्से में मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि साथियों आप मेरा एक काम करेंगे? यह मेरा पर्सनल काम है। आप घर-घर जाना और कहना कि मेरे मोदी जी मेरठ आए थे। मोदी जी ने प्रणाम भेजा है। मेरा प्रणाम घर-घर पहुंचा दीजिए।

योगी ने भेंट किया बल्ला, भूपेंद्र चौधरी ने दिया हल
प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचते ही नेताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को मेरठ का बना बल्ला भेंट किया। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रधानमंत्री को हल भेंट किया।

गर्मी कितनी भी हो, वोट डालने जरूर जाइये
प्रधानमंत्री ने कहा कि गर्मी चाहे जितनी पड़े, वोट डालने जरूर जाइयेगा। आपका वोट देश हित में और बड़े निर्णय के लिए होगा। उसके बाद प्रधानमंत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में लोगों से नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए चार सौ पार.. गरीबी से मुक्ति के लिए.... युवाओं के नए अवसर के लिए.... नारी सशक्तीकरण के लिए.... किसानों के समृद्धि के लिए....भ्रष्टचारियों को जेल भेजने के लिए.... चार सौ पार... के नारे लगवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed