मिशन 2022: यूपी के लिए भाजपा ने बनाया खास मास्टर प्लान, कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव इस बार किसी जंग से कम नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा तीन लाख कार्यकर्ताओं की फौज के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। भाजपा ने ग्राउंड जीरो से मैनेजमेंट बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा तीन लाख कार्यकर्ताओं की फौज के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। रेहड़ी-पटरी से लेकर प्रबुद्घ वर्ग के लोगों को जोड़कर भाजपा ने पूरी फील्डिंग सजा ली है। छह मोर्चे, 26 विभाग और 21 प्रकोष्ठ के साथ अकेले मेरठ में ही 23 हजार से अधिक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुटे हैं।
उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव इस बार किसी जंग से कम नहीं है। हर पार्टी पूरे दमखम के साथ जुटी हुई है। इसको देखते हुए भाजपा ने ग्राउंड जीरो से मैनेजमेंट बनाया है। मेरठ जिले की बात करें तो 23 हजार के करीब कार्यकर्ताओं को सीधे तौर पर चुनाव मैनेजमेंट से जोड़ा जा चुका है। इनमें पार्टी की सदस्यता लेने वाले लोग शामिल नहीं हैं। भाजपा ने कार्यकारिणी में भी लंबा चौड़ा विस्तार किया है।
छह मोर्चे, 26 विभाग और 21 प्रकोष्ठ बनाकर कोई वर्ग ऐसा नहीं छोड़ा गया है, जिसे पार्टी में पद न दिया गया हो। रेहड़ी-पटरी-मजदूर से लेकर इंजीनियर, डॉक्टर, सीए और दूसरे क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगों को जोड़ने का लगातार काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today 11 September : मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें
एक बूथ पर 20-20 पन्ना प्रमुख
हर वर्ग को साधने के साथ ही प्रकोष्ठों के सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख पदाधिकारी से लेकर प्रदेश प्रभारी तक की भारी भरकम टीम बन चुकी है। मेरठ की बात करें तो एक बूथ पर भाजपा ने 20-20 पन्ना प्रमुख बनाए हैं।
महानगर में 1043 बूथ पर इनकी संख्या 20860 हो जाती है। इसके बाद बूथ अध्यक्ष-बूथ कमेटी, सेक्टर प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष-वार्ड सचिव, मंडल कमेटी, मंडल प्रभारी, महानगर-जिला प्रभारी और क्षेत्रीय कमेटी में अलग-अलग छह मोर्चों के 500 से ज्यादा पदाधिकारी हैं।
यानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो 14 जिलों को भाजपा ने 19 जिलों में बांट रखा है। ऐसे में तीन लाख तो पदाधिकारी ही सीधे तौर पर चुनाव मैनेजमेंट को संभाल रहे हैं। पश्चिम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल लगातार पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर कमजोर जगहों पर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं।
यह भी पढ़ें: खो-खो खिलाड़ी की हत्या: खूब लड़ी, पर दरिंदों से हार गई 'लाडो', नाक से बहते खून और टूटे दांत से सामने आई दरिंदगी की दास्तां
भाजपा का बूथ विजय अभियान आज से
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज बूथ विजय अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर पश्चिम क्षेत्र के 4722 शक्ति केंद्रों पर संवाद का कार्यक्रम रखा गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा गाजियाबाद, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल लखनऊ, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम मोहित बेनीवाल नोएडा, प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया हापुड़, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद से वर्चुअल माध्यम से बूथ विजय अभियान से जुड़े। बूथ विजय अभियान के साथ ही पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान भी शुरू किया गया।