{"_id":"5f6cb71c00f233409b1e944c","slug":"misdeed-with-of-six-years-in-school-in-meerut-principal-also-suspended-after-termination-of-shikshamitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छह साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला, शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति के बाद प्रधानाध्यापक भी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छह साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला, शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति के बाद प्रधानाध्यापक भी निलंबित
Thu, 24 Sep 2020 08:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 24 Sep 2020 08:41 PM IST
सार
- शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति के बाद प्रधानाध्यापक भी निलंबित की गईं
- हस्तिनापुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में हस्तिनापुर के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में 6 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर गुरुवार को विद्यालय की प्रधान अध्यापक भी निलंबित कर दी गईं। इससे पहले दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए शिक्षामित्र सचिन कुमार की सेवा समाप्त कर दी थी।
विज्ञापन
बीएसए सत्येंद्र सिंह ढाका का कहना है खंड शिक्षा अधिकारी हस्तिनापुर की रिपोर्ट के आधार पर प्रधान अध्यापक सुमन यादव को निलंबित किया गया है। यह घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, कि जब स्कूलों में पढ़ाई नहीं चल रही है और कोरोना को लेकर बच्चे घर पर ही पढ़ रहे हैं, तो ऐसे समय में स्कूल में दाखिले की बात कहकर शिक्षा मित्र ने बच्ची को विद्यालय में क्यों बुलाया।
विज्ञापन
इस मामले में प्रधानाध्यापक की भी लापरवाही है। किसी भी विद्यालय में यदि इस तरीके का मामला सामने आया है कि बच्चों को बिना अनुमति के विद्यालय में बुलाया गया या बच्चे विद्यालय में मिले तो वहां के प्रधानाध्यापक सीधे जिम्मेदार होंगे। बीएसए का कहना है कि विद्यालय में जो अन्य शिक्षक हैं उनकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार की थी, आरोप था कि विद्यालय में शिक्षा मित्र ने 6 वर्ष की बच्ची को विद्यालय में बुलाकर दुष्कर्म किया। इस घटना से आक्रोश हो गया था जिसमें 100 से अधिक ग्रामीणों ने विद्यालय में पहुंचकर दुष्कर्म के आरोपी को कमरे में ही बंद कर लिया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/