फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants enter Libera Hotel to rob, attack watchman

Meerut News: लिबरा होटल में लूट करने घुसे बदमाश, चौकीदार पर हमला

Fri, 22 Nov 2024 04:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Miscreants enter Libera Hotel to rob, attack watchman
मेरठ। बेगमपुल पर लिबरा होटल में बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। चौकीदार ने विरोध किया और काफी देर तक जूझता रहा। इस पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया और फरार हो गए। चौकीदार के हाथ पर चोट आई है। चौकीदार ने घटना की जानकारी होटल मालिक को दी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो फुटेज में तीन बदमाश कैद हो गए। होटल मालिक ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बेगमपुल न्यू मार्केट में रहने वाले इंद्रपाल सिंह का बेगमपुल पर लिबरा होटल है। रात को वह होटल के सभी कमरे चेक कराने के बाद घर चले गए। सुबह करीब साढ़े तीन बजे कार में सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे और होटल में घुस गए। चौकीदार राजेश निवासी फफूंडा ने विरोध किया तो लोहे की रॉड से चौकीदार पर हमला कर दिया गया। इससे चौकीदार के हाथ में चोट लगी। इसके बाद बदमाश जनरेटर सहित अन्य सामान लेकर भागने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान चौकीदार ने हिम्मत नहीं हारी और काफी देर तक बदमाशों से जूझता रहा। इसके बाद बदमाश कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। चाैकीदार ने मालिक को सूचना देकर होटल में रात को बुलाया। उन्होंने आसपास बदमाशों की तलाश भी की लकिन कुछ पता नहीं लग सका। वहीं, सदर बाजार पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी होटल मलिक से मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed