फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Minor got pregnant after being sexualy assaulted by many in Baghpat, accused of conversion and feeding beef, case filed

बागपत : सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, धर्म परिवर्तन व गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Jul 2021 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Jul 2021 10:24 PM IST
सार

आरोप है कि उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी के साथियों ने भी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसका गर्भपात कराने की कोशिश की गई। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन
Minor got pregnant after  being sexualy assaulted by many in Baghpat, accused of conversion and feeding beef, case filed
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक कॉलोनी में नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दूसरे समुदाय के युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। धर्म परिवर्तन कराकर जबरन उसे गोमांस भी खिलाया गया। हिंदू संगठनों के आक्रोश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


नगर की एक कॉलोनी में रहने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने कोतवाली पर तहरीर दी, जिसमें बताया कि तीन साल पहले कॉलोनी के दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मिलकर उसने टाइल्स पत्थर लगाने का कम शुरू किया था। उसकी नाबालिग बेटी को दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया, जो पहले से ही शादीशुदा था।
विज्ञापन


आरोप है कि उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी के साथियों ने भी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसका गर्भपात कराने की कोशिश की गई। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला हिंदू संगठनों के संज्ञान में आया तो उन्होंने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर ने शहजाद, बिलाल, फरमान, दोस्त समीर और हारून व इनकी मां गुलशफा, पिता हारून के मुकदमा दर्ज  कर जांच शुरू कर दी। महिला समेत कई को हिरासत में ले लिया।


कोतवाली प्रभारी एन. एस. सिरोही का कहना है कि इस मामले में नामजद सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी शहजाद के अलावा उसकी मां गुलफ्शां और पिता हारुन को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed