{"_id":"6a983a09ffefebaa8a04affc","slug":"baghpat-two-brothers-murdered-vishal-to-avenge-four-slaps-they-smashed-his-head-with-a-brick-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: चार थप्पड़ का बदला लेने के लिए दो भाइयों ने की विशाल की हत्या, ईंट से कूचा सिर, ईख के खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: चार थप्पड़ का बदला लेने के लिए दो भाइयों ने की विशाल की हत्या, ईंट से कूचा सिर, ईख के खेत में फेंका शव
Wed, 02 Sep 2026 08:30 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:30 PM IST
सार
बिजवाड़ा में खेत में अमित ने अपने भाई नीटू के साथ मिलकर मवीकलां के विशाल की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बता दी। अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि नीटू चोरी के मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था।
विज्ञापन
विशाल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्तों ने चार थप्पड़ का बदला लेने के लिए मवीकलां गांव के विशाल की बिजवाड़ा के ईख के खेत में ईंट से सिर कूचकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले अमित को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा किया। जबकि उसका भाई हत्यारोपी नीटू चोरी के मामले में जमानत तुड़वाकर जेल जा चुका है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी अमित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इसमें विशाल के शव और परिजनों का डीएनए सैंपल का मिलान होने पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
मवीकलां गांव निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसके सबसे छोटे भाई विशाल को 20 जून को गांव का अमित घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद विशाल वापस घर नहीं आया तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद से विशाल के परिवार वाले पुलिस अफसरों से गुहार लगाते रहे।
23 जून को बिजवाड़ा गांव में ईख के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था, जिसकी ईट से सिर कूचकर हत्या की गई थी। उसके हाथ पर वी लिखा हुआ था। परिजनों ने शव का फोटो देखकर विशाल का होने की पुष्टि की और अमित, राहुल समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर पूछताछ की। अमित ने बताया कि विशाल और राहुल उसके दोस्त हैं, जो एकसाथ शराब पीते थे। जून माह में तीनों सोनीपत में राहुल की बहन के यहां गए थे, जहां किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। इसके बाद काठा गांव में मारपीट हो गई, जहां विशाल ने अमित को चार थप्पड़ मार दिए। तब से विशाल से अमित रंजिश रखने लगा और अपने भाई नीटू के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। 20 जून को विशाल को उसके घर से अमित बुलाकर लाया और अहैड़ा रेलवे हाल्ट से ट्रेन में बैठकर बड़ौत पहुंच गए। जबकि अमित का भाई नीटू बस में बैठकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया।
इसके बाद नीटू ने ठेके से 500 रुपये की शराब खरीदी और बिजवाड़ा के ईख के खेत में बैठकर पार्टी की। वहां पर नीटू ने विशाल से शराब के रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। इसको लेकर नीटू ने अपने भाई अमित की गन्ने से पिटाई कर दी। तभी योजना के अनुसार विशाल के सिर पर ईट से पांच-छह वार करके उसकी हत्या कर दी। नीटू उस पर भी हमला न कर दे, इसलिए वहां से भागकर जान बचाई।
राहुल को फंसाने का प्रयास भी किया
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित ने पूरी घटना के बारे में सही बताया, लेकिन राहुल को भी जेल भिजवाने के लिए अपने बयान बदलता रहा। उसने विशाल की हत्या में राहुल की भूमिका भी बताई, लेकिन जांच कराई तो पता चला कि घटना के समय राहुल गांव में ही था। इसके चलते राहुल को क्लीनचिट दे दी गई।

ये बोलीं सीओ
आरोपी अमित को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने पिटाई का बदला लेने के लिए अपने भाई के साथ मिलकर विशाल की हत्या करने की बात कही। अपहरण के मामले में न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। विशाल के परिजनों और शव का डीएनए मिलान होने की रिपोर्ट मिलने पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
-सुकन्या शर्मा, सीओ