{"_id":"603166778ebc3ee8f201f472","slug":"minor-denied-online-transactions-mawana-news-mrt5263876176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ऑनलाइन लेनदेन की सुविधा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ऑनलाइन लेनदेन की सुविधा से वंचित
विज्ञापन

बहसूमा। कस्बा स्थित सिंडिकेट बैंक के केनरा बैंक में विलय व नए भवन में स्थानांतरित होने के बाद से बैंक से जुडे़ खाताधारकों को आरबीआई गाइड लाइन के नाम पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब केनरा बैंक ने नाबालिगों को बैंक से मिलने वाली ऑनलाइन लेनदेन की सुविधा बंद कर दी है। इससे बैंक से जुडे़ खाताधारक दूसरे बैंकों में खाता खुलवाने लगे हैं। खाताधारकों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बा स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा मुख्य मार्ग से हंसापुर मार्ग पर नए भवन में संचालित हुई है। अब सिंडिकेट बैंक का पूरी तरह से केनरा बैंक में विलय हो चुका है। बैंक में करीब 40 हजार खाते हैं। इनमें से 13 हजार खाते करीब शून्य बैलेंस पर खुले हुए हैं। बैंक से 27 हजार खाते संचालित हैं।
बैंक ने 18 साल से कम उम्र के खाताधारकों की आरबीआई गाइड लाइन के नाम पर गूगल ऐप, भीम ऐप व एटीएम कार्ड से दी जाने वाली ऑनलाइन लेनदेन सुविधा बंद कर दी है।
विज्ञापन
खाताधारक निशंात राज, आशीष, अभिषेक व आकाश आदि ने बताया कि उन्हें लेनदेन में परेशानी हो रही है। वह अब दूसरे बैंकों में खाता खुलवा रहे हैं।
केनरा बैंक की शाखा प्रबंधक मेनका का कहना है कि आरबीआई की गाइड लाइन लागू कर दी गई हैं। यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक हरीश कुमार का कहना है कि आरबीआई की गाइड लाइन अभी उनके बैंक में लागू नहीं है।