फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Sanjeev Balyan says Muslims are more safe in India than Pakistan

मंत्री संजीव बालियान बोले- पाकिस्तान से ज्यादा हिंदुस्तान में सुरक्षित हैं मुस्लिम

Sat, 11 Jan 2020 03:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Jan 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
Minister Sanjeev Balyan says Muslims are more safe in India than Pakistan
डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कान खोलकर सुन लें कि बिना राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के वो या कोई भी राजनीति दल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनता नहीं बल्कि नागरिकता देता है। उन्होंने कहा कि यूपी में विपक्ष के इशारों पर उपद्रव हुआ। ये तो योगी सरकार थी जो तांडव विपक्ष की सोच के अनुसार नहीं होने दिया गया। साथ ही कहा पाकिस्तान से कहीं ज्यादा मुस्लिम हिन्दुस्तान में सुरक्षित हैं। ये बातें उन्होंने गांधी पार्क में सीएए को लेकर जन जागरूकता रैली को संबोधित करते समय कहीं।

विज्ञापन


इसके बाद गांधी पार्क से हकीकतनगर रामलीला मैदान तक पथ संचलन निकाला गया। गांधी पार्क में केन्द्रीय मंत्री बालियान ने कहा कि मुस्लिमों को विपक्ष गुमराह कर रहा है। कहा कि मुस्लिम जितने सुरक्षित हिन्दुस्तान में हैं, उतने पाकिस्तान में नहीं है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ये है कि मुस्लिमों की आबादी हिन्दुस्तान में बढ़ी है जबकि हिंदुओं सहित अन्य की आबादी पाकिस्तान में घटी है। फिर बताएं कि कहां मुस्लिम सुरक्षित है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक बोले- जो वहां पीड़ित हैं वो हिंदुस्तान आ जाएं और यहां के पाक चले जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार का कार्यकाल स्वर्णीम दिनों के रूप में याद किया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी, मेयर संजीव वालिया, क्षेत्रीय महामंत्री संजीव बेनीवाल, सांसद प्रदीपक चौधरी, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह, रामपुर विधायक देवेन्द्र नीम, गंगोह विधायक कीरत सिंह, पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी आदि मौजूद रहें। पथ संचलन के दौरान रूट डाइवर्ट रहा और सुरक्षा पुख्ता रही।

जेएनयू छोड़ो, मेरठ विवि की कभी बात कर लो : बालियान
केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जेएनयू में जो हुआ, वह छोटी घटना है। ये सब मीडिया ने हाईप दिया। मेरठ विवि में हजारों छात्र हैं। वहां भी कुछ न कुछ होता रहता है, लेकिन इसे लेकर कोई मीडिया सक्रिय नहीं होती। आप जेएनयू को मुद्दा बनना छोड़िए। ये खुद ही खत्म हो जाएगा।
 
ये बातें बालियान ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन कराया, लेकिन अब समर्थन में लोग खड़े हैं। सहारनपुर की जनता ने बड़ा संदेश नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिया है। बड़ी तादाद में लोग भी आए हैं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सहारनपुर की जनता को और जागरूक करने के मकसद से आया हूं। सहारनपुर की जनता अब जवाब देने को खड़ी है। दंगा करने वालों के खिलाफ देश नागरिक कानून के साथ खड़ा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed