फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MLA Vikram Saini says Those who are suffering to CAA should go to Pakistan

भाजपा विधायक बोले- जो वहां पीड़ित हैं वो हिंदुस्तान आ जाएं और यहां के पाक चले जाएं

Fri, 10 Jan 2020 07:23 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 10 Jan 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Vikram Saini says Those who are suffering to CAA should go to Pakistan
विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा से विधायक विक्रम सैनी ने नागरिकता संशोधन आधिनियम को लेकर मुस्लिमों पर निशाना साधा है। सैनी ने कहा कि पाकिस्तान को भी ऐसा कानून बनाना चाहिए जो मुस्लिम यहां पर पीड़ित हैं उन्हें पाकिस्तान में नागरिकता देनी चाहिए। अदला-बदली कर लो जो वहां पीड़ित हैं वो हिंदुस्तान आ जाने चाहिए, जो यहां पीड़ित हैं वो पाक चले जाएं, कौन रोक रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

नागरिकता कानून का हो रहा है विरोध

गौरतलब है कि भारत सरकार के द्वारा हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून लागू किया गया है, जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। पक्ष-विपक्ष के नेताओं में भी जुबानी जंग जारी है। विपक्षी पार्टियां यह कहकर इस कानून का विरोध कर रही है कि ये कानून संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है और इसके साथ ही कई अन्य बातों का भी उल्लंघन करता है। विपक्ष का आरोप ये भी है केंद्र सरकार का ये कानून देश में अल्पसंख्यकों के प्रति भय पैदा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed