{"_id":"5acf69df4f1c1b183d8b4c9e","slug":"minister-said-on-unnao-rape-case-if-allegations-prove-true-the-mla-will-not-be-spared","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप केस: भाजपा विधायक को लेकर मंत्री ने दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव रेप केस: भाजपा विधायक को लेकर मंत्री ने दिया ये बयान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 13 Apr 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
अन्य नेताओं के साथ मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि उन्नाव कांड में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह विधायक ही क्यों न हो। उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी आरोप गलत भी होते हैं। यूपी सरकार न्याय करने वाली है।
विज्ञापन
पढ़ें : उन्नाव रेप केस में विधायक दोषी होंगे तो जाएंगे जेल : डिप्टी सीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में उन्नाव कांड को लेकर पत्रकारों के सवाल पर सत्यपाल सिंह ने कहा कि उन्हें केस की व्यक्तिगत जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट से ही उन्हें पता चला कि एसआईटी ने जांच कर रिपोर्ट सीएम को भेज दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बात को कई बार कह चुके हैं कि अगर कोई भी इसमें लिप्त मिला, चाहे विधायक हो या कोई दूसरा आदमी हो। छोटा हो या बड़ा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। विधायक को पार्टी से बाहर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह वरिष्ठ नेताओं का कार्य है, यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसके अलावा कहा, कभी-कभी आरोप गलत भी होते हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/