उन्नाव रेप केस में विधायक दोषी होंगे तो जाएंगे जेल : डिप्टी सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्नाव कांड में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दोषी होंगे तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। सरकार की मंशा किसी को बचाने अथवा फंसाने की नहीं है। पीड़ित परिवार की मांग पर घटना की जांच सीबीआई के सुपुर्द कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा उप चुनाव में गोरखपुर और फूलपुर चुनाव जैसी गलती नहीं दोहराई जाएगी।
सहारनपुर में सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव के किशोरी गैंग रेप कांड के मामले में कानून अपना काम करेगा। सरकार का रुख पहले दिन से सख्त है, जिन लोगों ने लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। जहां तक विधायक कुलदीप सिह सेंगर का सवाल है, यदि वह दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। अपराध करने वालों को किसी भी स्तर पर बचाने की कोशिश नहीं होगी। एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने कैराना उप चुनाव के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। गोरखपुर और फूलपुर में पार्टी की हार के कारणों का पता है। कैराना उप चुनाव में उन कारणों को दूर कर जनता के सहयोग से पार्टी प्रत्याशी मृगांका को जीत दिलाई जाएगी। राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र निम, ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
पढ़ें : यूपी: कमरे में घुसकर किशोरी से जबरन बलात्कार, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा और फिर...
पुलिस फूल से तो नहीं देगी गोली का जवाब
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मानवाधिकारों को लेकर एनकाउंटर पर उठ रहे सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। सपा कार्यकाल में पुलिस डरती थी, अब बदमाशों में पुलिस का खौफ है। पुलिस किसी बदमाश को नहीं मारना चाहती है। यदि बदमाश गोली चलाएंगे तो स्वाभाविक है कि पुलिस फूल बरसाकर तो जवाब नहीं देगी। जाहिर है कि गोली का जवाब गोली से ही दिया जाएगा। कई बार बदमाश गोली लगने से घायल हो जाते है तो कुछ की उपचार के दौरान मौत हो जाती है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/