फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State for Defence Sanjay Seth celebrated Holi with Army soldiers

Meerut News: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सेना के जवानों के साथ मनाई होली

Sun, 16 Mar 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Defence Sanjay Seth celebrated Holi with Army soldiers
मेरठ। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने होली का त्यौहार मेरठ छावनी स्थित राजपूत रेजिमेंट में सेना के जवानों के साथ मनाया। राज्य मंत्री ने वीर सैनिकों के देश के प्रति अटूट समर्पण को याद किया। सैनिकों के साथ राज्य मंत्री संजय सेठ ने होली खेली। सैनिकों और राज्य मंत्री ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई। सेना के अधिकारियों ने राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मेरठ छावनी के बाद रक्षा राज्य मंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से उनके न्यू मोहन पुरी स्थित आवास पर मुलाकात करके होली की शुभकामनाएं दी। रांची लोकसभा सीट से सांसद राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि 1857 की क्रांति की शुरूआत मेरठ से ही हुई थी। जिस यूनिट में वे होली मनाने आए, वह 1976 में रांची से ही मेरठ में आई। यह मेरा सौभाग्य है कि सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के साथ होली खेली। कहा कि यह प्रेम-प्यार का त्योहार है। किसी से खटास होने पर होली पर गुलाल लगाने पर दुश्मनी खत्म हो जाती है। गौरतलब है कि लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड के प्रदेश प्रभारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed