फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mini statidum prepair by manrega workers , also do inspection land

नरेगा के तहत गांवों में मिनी स्टेडियम बनवाने की तैयारी, भूमि का निरीक्षण किया

Mon, 29 Jun 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
mini statidum prepair by manrega workers , also do inspection land
हस्तिनापुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव तारापुर में नरेगा के तहत मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। जिससे गांव की खेल प्रतिभा को उभरने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार, ग्राम सचिव प्रमोद कुमार मलिक, ग्राम प्रधान पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार सोलंकी के साथ तारापुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय की खाली पड़ी लगभग पांच बीघा भूमि का निरीक्षण किया। अभी भी इस भूमि पर बच्चों ने खेल का मैदान बनाया हुआ है अब इस मैदान को मिनी स्टेडियम में बदलने की कवायद शुरू होगी। बीडीओ के मुताबिक नरेगा के तहत मिनी स्टेडियम के लिए जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। मिनी स्टेडियम बनने से गांवों की खेल प्रतिभाग को उभरने का मौका मिलेगा। बताया कि नरेगा व समग्र विकास योजना के संयुक्त बजट से ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में दो मिनी स्टेडियम बनाने की स्वीकृति मिली है। हालांकि अभी बजट तय नहीं हुआ है। बीडीओ ने बताया कि नरेगा योजना के अंतर्गत अधिकांश ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में काम की शुरुआत जल्द ही कराई जाएगी। वहीं, नरेगा श्रमिक योजना के अंतर्गत क्षेत्र में हर रोज हजारों श्रमिक काम कर रोजगार पा रहे हैं।
यह होगा स्टेडियम में
अधिकारियों के मुताबिक खेल मैदान का सौंदर्यीकरण, समतलीकरण, तारबंदी, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण, खेल मैदान में पाथवे, सोलर लाइट आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी
मिनी स्टेडियम के लिए भूमि को चिन्हित कर निरीक्षण कर लिया गया है जिसमें नरेगा श्रमिकों के माध्यम से कार्य जल्दी शुरू कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। शैलेंद्र कुमार, बीडीओ हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed