{"_id":"5e1cd56b8ebc3e87e86b3361","slug":"millions-of-fake-sporting-goods-caught-one-arrested-meerut-news-mrt4636803119","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की नकली खेल सामग्री पकड़ी, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की नकली खेल सामग्री पकड़ी, एक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम ने सोमवार को एक और फैक्टरी से लाखों का नकली खेल सामान जब्त किया। इस दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। फैक्टरी संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जब्त किए गए खेल उत्पाद की कीमत करीब आठ लाख बताई गई है।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स की टीम ने शनिवार को टीपीनगर क्षेत्र में छापा मारकर काफी मात्रा में नकली खेल सामग्री जब्त की थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि लालकुर्ती के घोसी मोहल्ले में भी बड़े स्तर पर नकली खेल उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने सोमवार शाम लालकुर्ती पुलिस के साथ हैट्रिक स्पोर्ट्स फैक्टरी पर छापा मारा। टीम ने मौके पर फैक्टरी संचालक दिनेश वाधवा को दबोच लिया। इस दौरान काफी मात्रा में निविया, एसजी और एसएस कंपनी का नकली माल बरामद हुआ। जांच में पता चला कि फैक्टरी से बड़े स्तर पर सामान तैयार कर बाहर भेजा जाता है। कार्रवाई के दौरान वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। उन्होंने फैक्टरी संचालक को छुड़ाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात संभाले।
देररात तक सील किया माल
हैट्रिक स्पोर्ट्स फैक्टरी से करीब आठ लाख का माल जब्त कर टीम थाने ले आई। ब्रांड प्रोटेक्टर्स के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि निविया कंपनी की फुटबॉल, वालीबॉल, एसजी कंपनी की बॉल, पैड, एसएस कंपनी के पैड और ग्लव्ज के करीब 500 से ज्यादा पीस मिले हैं। यहां से कई जगह माल सप्लाई होता था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन-
ब्रांड प्रोटेक्टर्स की ओर से फैक्टरी संचालक के विरुद्ध तहरीर दी गई है। कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को फैक्टरी संचालक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। -संजीव देशवाल, सीओ कैंट