फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   millions of devotees took a dip in the ganga

लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

Tue, 12 Nov 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
millions of devotees took a dip in the ganga
मखदूमपुर में गंगा में डूबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : MAWANA
मवाना। आस्था के केंद्र एवं मेरठ जनपद के एकमात्र गंगा स्नान मखदूमपुर मेले में शाम को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भैंसा-बुग्गी और ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों से श्रद्धालुओं का गंगा मेले में पहुंचने का क्रम जारी था। जहां दिन में नवविवाहित जोड़ों ने बैंडबाजों के साथ गंगा पूजन किया। वहीं, शाम के पितरों की शांति के लिए दीपदान एवं पिंडदान किया। जिससे गंगा में दीपों की दूर तक जाती कतार मनोहर दृश्य पैदा कर रही थी।
विज्ञापन

गांव मखदूमपुर के समीप लगने वाला मेला मेरठ जनपद का एकमात्र गंगा स्नान मेला है। बीते तीन दिन से श्रद्धालुओं का गंगा मेले में पहुंचने का क्रम जारी है। आज सुबह से ही भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लोग मेले में पहुंच रहे थे। रात में भी निजी वाहनों से गंगा किनारे पहुंचने का क्रम जारी था। जहां दिन में नवविवाहित जोड़ों ने बैंडबाजों के साथ पंरपरागत तरीके से गंगा पूजन किया। वहीं, बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। लोगों ने शाम को गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान व दीपदान किया। हजारों की तादाद में श्रद्धालु मेले में पहुंच चुके थे। तेजी से श्रद्धालुओं का मेले में पहुंचने का क्रम जारी था। गंगा किनारे के माहौल में श्रद्धालु पूरी तरह रम गए हैं।
विज्ञापन

बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया
मेले में विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस-प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। वहीं, परिजनों से बिछडे़ बच्चों को एनाउंसमेंट कर मिलाया जा रहा है। वहीं, सुबह और रात को गंगा आरती की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में वेद प्रचार किया
जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद द्वारा गंगा मेले में वेद प्रचार शिविर लगाया गया है। जिसमें सुबह के समय यज्ञ और दुपहर को भजन व प्रवचन तथा रात में वैदिक संस्कृति रक्षा सम्मेलन का आयोजन किया। शिविर के लिए भजनोपदेशक सुरेंद्र आर्य, अनिल नादान, हरिश्चंद्र व प्रवक्ता कंवरपाल शास्त्री आए हुए हैं। शिविर में जिला प्रधान विद्या सागर एवं मंत्री जिले सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।
मेले में मरीजों को दवा दी
मेले में श्रद्धालुओं के लिए सीएचसी हस्तिनापुर की ओर से शिविर लगाया है। जिसमें चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार, गुरुवचन सिंह आदि श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हैं। उन्होंने बताया कि 255 लोग बुखार और उल्टी आदि से पीड़ित थे। उनकी जांचकर दवा दी गई। वहीं, पशुओं के लिए पशुपालन विभाग की ओर से शिविर लगाया गया है। जिसमें डॉ. सुकेश चंद गुप्ता, डॉ. राकेश, फार्मेसिस्ट वेदपाल आदि सेवा दे रहे हैं। इन्होंने बताया कि शिविर में 78 पशुओं का इलाज कर दवा दी गई है। जिसमें अकड़न, सूजन व सींग टूटने पर पशु आए हैं।
पर्यावरण के बारे में कर रहे जागरूक
गंगा मेले में जिला स्वच्छता समिति की ओर से नमामि गंगे शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सहंदरपाल, हरीश, चिन्नू, वीरेश, सुशांत आदि गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने आदि के संबंध में जागरूक कर रहे हैं।
छात्रों ने पत्रक वितरित किए
बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गंगा मेले में जा रहे श्रद्धालुओं को पत्रक वितरित किए। इसके माध्यम से गंगा तट पर जाकर किन बातों पर ध्यान देना है। इसे विस्तृत रूप से उल्लेखित किया गया है। जिसमें लोगों को सचेत करते हुए कहा कि गंगा मां हमारे अज्ञात अपराधों को क्षमा करती है, ज्ञात को नहीं।

आधी रात होते ही हर-हर गंगे का उद्घोष
आधी रात होते ही गंगा तट हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने स्नान कर घरों को लौटना शुरू कर दिया था। वहीं, कई दिन से गंगा मेले में डेरा जमाए श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद बनाया और उसे ग्रहण करने के बाद गंतव्यों को प्रस्थान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed