फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Military officer raped on the pretext of marriage

सैन्य अफसर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा

Mon, 04 Oct 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Military officer raped on the pretext of marriage
सैन्य अफसर ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। एक सैन्य अफसर ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाए और फिर धोखा दे दिया। महिला ने शीर्ष अफसरों से भी शिकायत की और खूब चक्कर काटे। मदद न मिलने पर महिला पुलिस की शरण में आ गई। रविवार को वह एएसपी कैंट से मिली, जिन्होंने जांच के बाद न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
सदर निवासी एक महिला के मुताबिक तीन साल पहले फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने खुद का परिचय सैन्य अफसर के रूप में कराया। इससे महिला और भी प्रभावित हो गई। धीरे-धीरे दोनों की बात होने लगी। इसी दौरान युवक ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और वह अकेला है। उसने मौका पाकर महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया, साथ ही कुछ समय भी मांगा। महिला उस पर भरोसा करने लगी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद महिला युवक के सरकारी क्वार्टर में ही जाकर रहने लगी। बताया जाता है कि करीब दो महीने के बाद एक दिन उस महिला ने युवक को किसी अन्य महिला के साथ घूमते देख लिया। उसने विरोध जताया तो वह अभद्रता पर उतर आया। छानबीन में पता चला कि उसकी पत्नी जीवित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि महिला को क्वार्टर से निकाल दिया गया। बाद में महिला युवक के सैन्य अफसरों से भी मिली, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। रविवार को पीड़िता इस मामले को लेकर एएसपी कैंट सूरज राय से मिली और पूरी घटना बताई। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। एएसपी ने बताया कि आरोपी मेरठ छावनी में तैनात बताया जा रहा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी। जांच के बाद सामने आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed