फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mihir Bhoj dispute: virendra Gurjar said cases against the people of Gurjar society will be returned regarding the board of Mihir Bhoj

मेरठ : वीरेंद्र गुर्जर बोले-मिहिर भोज के बोर्ड को लेकर गुर्जर समाज के लोगों पर लगे मुकदमे होंगे वापस

Sat, 25 Dec 2021 02:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Dec 2021 02:12 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य मंत्री दिनेश खटीक से भी वार्ता हो चुकी है। समाज में उनके प्रति कोई नाराजगी  सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Mihir Bhoj dispute:  virendra Gurjar said cases against the people of Gurjar society will be returned regarding the board of Mihir Bhoj
बैठक में मौजूद वीरेंद्र गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव गूढा में गुर्जर समाज द्वारा एक चौक पर लगवाए गए हिंदू सम्राट मिहिर भोज  के नाम से बोर्ड पर उपजा विवाद शनिवार को सर्किट हाउस में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित समाज के लोगों की बैठक में  खत्म हो गया। वीरेंद्र गुर्जर ने कहा कि बोर्ड को लेकर जो विवाद उपजा वह खत्म हो गया है। इस मामले में जिन लोगों पर भी मुकदमा कायम किए गए हैं, वह तीन से चार दिन के भीतर खत्म हो जाएंगे। गांव में लगाए गए हिंदू सम्राट मिहिर भोज  के नाम से जो बोर्ड लगाया गया है वह भी लगा रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने इस मामले को हवा देने का काम किया था। समाज को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वाले लोगों की अब कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं ने लखनऊ कूच करने का जो निर्णय लिया हुआ था आज समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक करने के बाद यह कार्यक्रम भी  निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन का खौफ : विदेश से 82 लोग और आए मेरठ, 616 की जांच होनी बाकी, रिकॉर्ड में दो बार लिखे गए 192 लोगों के नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य मंत्री दिनेश खटीक से भी वार्ता हो चुकी है। समाज में उनके प्रति कोई नाराजगी  सामने नहीं  आई है। चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि अब समाज को जरूरत है कि जिम्मेदार लोग निकल कर आगे आए और समाज में राजनीतिक सामाजिक चेतना भरने का काम करें। उन्होंने कहा कि अब हमें जरूरत है कि सरकार से हिंदू सम्राट मिहिर भोज के नाम से विश्वविद्यालय और कॉलेज  बनवाने का काम करें। इससे समाज का उत्थान भी होगा। 


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश के कैराना का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था कि कैराना के नाम से लोग कांपते थे। सभी धर्म जाति के लोगों का पलायन होता था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने यह साबित कर दिखाया कि अब कैराना ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनपद अपराधियों से मुक्त हो चुके हैं।

अपराध को पूरी तरह से खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश में फिर से योगी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी होगी। इस अवसर पर अमित पहलवान, सोनू गुर्जर, राहुल गुर्जर, संजीव प्रधान, आदेश कुमार, कृष्ण पाल गुर्जर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed