{"_id":"673220c3c90b9dda470f10af","slug":"message-of-freedom-from-plastic-given-through-pictures-meerut-news-c-72-1-mct1004-124281-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चित्रों से दिया प्लास्टिक से मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चित्रों से दिया प्लास्टिक से मुक्ति का संदेश
विज्ञापन
मेरठ। कांति देवी फाउंडेशन (केडीएफ) की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक से मुक्ति का संदेश दिया। सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 191 बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विवि परिसर स्थित मदन मोहन विद्या मंदिर स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें बच्चों ने चित्रों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त सिटी बनाने और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, विशिष्ट अतिथि इस्माईल इंटर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मृदुला शर्मा, आर्य समाज के संरक्षक अशोक सुधाकर, मदन मोहन विद्या मंदिर स्कूल की प्राचार्य शर्मिष्ठा भाटी, कांति देवी फाउंडेशन की चेयरमैन सुनीता रस्तोगी, अध्यक्ष हिना रस्तोगी ने तीन सेक्शन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले मेधावियों को सम्मानित किया।
इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान केडीएफ के कार्यों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान बताया गया कि संस्था की ओर से अब तक 50 हजार कपड़े के थैलों का वितरण कर चुकी है। इस अवसर पर अनुपम शर्मा, संजीव रस्तोगी, राकेश गुप्ता, हरिओम शर्मा, भारत भूषण शर्मा, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, विभूति रस्तोगी, अतुल रस्तोगी, अंजू रस्तोगी, दिव्यम रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -