फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Merit will come till 11, admissions will start from 12

11 तक आएगी मेरिट, 12 से शुरू होंगे दाखिले

Fri, 09 Oct 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Merit will come till 11, admissions will start from 12
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक के 40 कोर्सों की मेरिट में हुई गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है। सीबीएसई के जिन छात्र-छात्राओं के लिए फॉर्म में छह विषयों के नंबर भरे गए थे, उनको विवि ने ठीक कर दिया है।
विज्ञापन

सभी छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर मेसेज भेजे हैं। विवि प्रशासन ने सीबीएसई के इन छात्र-छात्राओं से लॉगइन आईडी से फॉर्म खोलकर अपने विषय जांचने को कहा है। अगर अब भी किसी के फॉर्म में छह विषयों के नंबर आ रहे हैं तो वह शुक्रवार शाम तक ईमेल के जरिए विवि को अवगत करा दें। रविवार (11 अक्तूबर) तक विवि नई मेरिट जारी कर देगा। सोमवार (12 अक्तूबर) से एडमिशन शुरू हो जाएंगे। कॉलेजों को भी इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कैंपस-कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में एक लाख 30 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया हुआ है। मेरिट आने के बाद पहले दिन नौ हजार एडमिशन भी हो गए, लेकिन मेरिट में गड़बड़ी सामने आ गई। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीबीएसई के जिन छात्र-छात्राओं के फार्मों में छह विषयों वाली गलती थी, उसमें सुधार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को ऐसे छात्र-छात्राओं ने भी फॉर्म में सुधार किया, जिनके डिजी लॉकर डाटा होने की वजह से पांच विषयों की बजाय छह विषय भर गए थे। उन्होंने बताया कि मेरिट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। जो 38 छात्र-छात्राएं छह विषयों की वजह से एडमिशन पा गए हैं, उनको मेरिट लिस्ट में नहीं आने तक होल्ड रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed