फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mercury dropped from cold wave, pollution increased

चटक धूप में भी दिखा ठंड का असर, 193 रहा एक्यूआई

Mon, 02 Dec 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped from cold wave, pollution increased
मेरठ/मोदीपुरम। शीतलहर से तापमान गिर गया। लेकिन हवा की सेहत नहीं सुधरी है। रविवार को यह 193 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी दिन में हवा चलेगी। लेकिन धूप खिलने से राहत रहेगी।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से मैदानी इलाकों में मौसम सर्द हो गया है। बारिश और तेज हवा से महानगर में हवा की गुणवत्ता काफी सुधरी थी। लेकिन दो दिनों में एक्यूआई 64 से बढ़कर 193 पहुंच गया। सबसे ज्यादा एक्यूआई गंगानगर में 205, जयभीमनगर में 188 और पल्लवपुरम में 187 दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की सेहत दिन में सही है। लेकिन शाम होते ही फिर से बिगड़ रही है। रात में तो हवा की सेहत ज्यादा खराब हो जाती है।
विज्ञापन

रविवार सुबह के समय धुंध का असर बहुत कम दिखाई दिया। जिसके बाद फिर से धूप खिलने से मौसम साफ हो गया। अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 74 व न्यूनतम 47 प्रतिशत रही। दिन और रात के तापमान में 1.4 डिग्री तो व 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कम है हवा की रफ्तार
मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवा की रफ्तार वर्तमान में 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। हवाओं की गति तेज होने से एक्यूआई फिर से नीचे जाएगा।
जलाया जा रहा है कूड़ा
कूड़ा और पराली पर रोकथाम के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला स्तरीय कमेटी अभियान चलाने का दावा कर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद देहात क्षेत्र में अभी भी कई जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। अझौता गांव में रविवार को कूड़ा जलता मिला, जिससे काफी दूर तक प्रदूषण फैल रहा था, ग्रामीण भी इसको लेकर गंभीर नहीं हो रहे हैं।

अभी ऐसे ही रहेगा मौसम
सुबह हल्की धुंध के बाद मौसम साफ हो जाएगा। हवा चलने से दिन में ज्यादा प्रदूषण का असर नहीं दिखेगा। दिन का तापमान भी 22-23 डिग्री के आसपास रहेगा। हवाओं के चलने से मौसम सर्द हो रहा है, जिसका असर धूप में भी दिखाई दे रहा है। -डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed