फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Merchants Accuse Paratapur Police of Delaying Theft Case in Rithani, Meerut

Meerut: वारदात का खुलासा करने के बजाय छिपाती रही पुलिस: व्यापारियों में नाराजगी बढ़ी

Fri, 31 Oct 2025 11:43 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 31 Oct 2025 11:43 AM IST
सार

मेरठ के रिठानी क्षेत्र में धनतेरस की रात सराफ की दुकान में चोरी हुई, लेकिन पुलिस ने शिकायत के बावजूद 10 दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। व्यापारियों के आंदोलन की चेतावनी के बाद केस दर्ज हुआ, हालांकि आरोपी अभी तक फरार हैं।

विज्ञापन
Merchants Accuse Paratapur Police of Delaying Theft Case in Rithani, Meerut
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में घोपला रोड पर धनतेरस की रात (18 अक्तूबर) चोरों ने सराफ की दुकान से लाखों के जेवरात आदि चुराए थे। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपियों को पकड़ने के बजाय पुलिस केस को दबाने में जुटी रही। 10 दिन तक केस दर्ज नहीं किया तो व्यापारियों ने आंदोलन की चेतवनी दी। इसके बाद ही चोरी का केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


गुरुवार को व्यापारी सीओ सौम्या अस्थाना से मिले और परतापुर पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कहा कि अभी तक चोर पकड़े नहीं गए है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भगवतपुरा निवासी बृजमोहन वर्मा की रिठानी के घोपला रोड पर मुकेश ज्वेलर्स और वस्त्र भंडार के नाम से दुकान है।
विज्ञापन


18 अक्तूबर को धनतेरस की देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और इनवर्टर, बैट्री, चांदी के हाथी की मूर्ति, 20 हजार के कपड़े और काउंटर के गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 52 घंटे बीते-धामपुर चीनी मिल में आयकर विभाग की जांच जारी, बड़ी गड़बड़ की आशंका, किसानों में बढ़ी चिंता

चोरों ने जाते हुए सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। 19 अक्तूबर की सुबह दुकानदार पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने परतापुर पुलिस को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने दुकान के अंदर आसपास जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज चेक की। सीसीटीवी कैमरे में दो लोग चोरी करते हुए कैद हो गए।

पुलिस ने पीड़ित दुकानदार को त्योहारों का हवाला देते हुए बाद में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। 28 अक्तूबर को रिठानी व्यापार संघ के पदाधिकारियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत करने और आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद दुकान मालिक की तहरीर पर रिठानी निवासी शिवकुुमार उर्फ शिब्बू और सलीम के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। 

पुलिस के हाथ खाली, सीओ से मिले व्यापारी
घटना के इतने दिन बीत जाने और चोरों की पहचान होने के बाद भी कोई गिरफ्तारी न होने से नाराज रिठानी व्यापार संघ के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने मिले।

रिठानी व्यापार संघ के महामंत्री और रिठानी देहात मंडल अध्यक्ष भाजपा आदित्य शर्मा उर्फ चीनू ने कहा कि अब तक इस घटना का खुलासा भी हो जाना चहिए था, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को नहीं पकड़ पाई और उसके हाथ खाली हैं।

आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश
दोनों आरोपी घर से भागे हुए है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की, इसकी जांच की जाएगी। -सौम्या अस्थाना, सीओ ब्रह्मपुरी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed