फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum submitted regarding problems of sanitation workers

सफाईकर्मियों की समस्याओं को सौंपा ज्ञापन

Mon, 25 Aug 2025 10:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 25 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding problems of sanitation workers

विज्ञापन
सरधना। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने ईओ को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की।
संगठन की प्रमुख मांगों में स्थायी और संविदा सफाईकर्मियों को गर्मी की वर्दी उपलब्ध कराने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वेतनवृद्धि से संबंधित शासनादेश को तत्काल लागू करना, सफाई उपकरण उपलब्ध कराना, सेवानिवृत्त कर्मियों को बीमा, ग्रेच्युटी और पेंशन का शीघ्र भुगतान करना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधियों ने सरधना की बढ़ती आबादी के अनुरूप 50 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की नियुक्ति करने, आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों से वास्तविक सफाई कार्य कराने तथा संगठन के कार्यों के संचालन हेतु कार्यालय की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

संगठन ने कहा कि इन समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जा सकता है। ज्ञापन प्राप्त कर ईओ दीपिका शुक्ला ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्की पार्चा, जयप्रकाश टांक, पप्पू धिंगान, अनिल धिंगान, अरुण धिंगान, सुनील चोटाला, आकाश, मनोज चौटाला, कमल, अमित पार्चा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed