फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum sent to the President seeking an impartial investigation and action in the mosque demolition case.

Meerut News: मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Mon, 07 Sep 2026 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the President seeking an impartial investigation and action in the mosque demolition case.
मवाना। सहारनपुर कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद को प्रशासनिक कार्रवाई में गिराए जाने के विरोध में सोमवार को पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. जुनैद कुरैशी के नेतृत्व में ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया। ज्ञापन में बताया कि सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को 5 सितंबर की रात बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। आरोप लगाया कि यह भूमि 1947 से पूर्व याकूब खान द्वारा दी गई थी। प्रशासन ने बिना किसी उचित सुनवाई, विधिक अवसर या अपीलीय प्रक्रिया का पालन किए यह कार्रवाई की, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और तकनीकी त्रुटि पाए जाने पर कानून के दायरे में सुधार का मौका दिया जाए, न कि बुलडोजर कार्रवाई की जाए। साथ ही मस्जिद का पुनर्निर्माण कराए जाने और शांति-सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. जुनैद कुरैशी, किशोर वाल्मीकि, सुफियान, गुलजार, शहबाज, नाजिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed