{"_id":"62b91696c03a1e7bba0bba42","slug":"meghalaya-governor-satya-pal-malik-big-statement-on-agneepath-scheme-this-scheme-will-ruin-the-youth-even-marriage-will-not-happen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Scheme: 'शादी को भी तरसेंगे अग्निवीर, अग्निपथ योजना युवाओं को कर देगी बर्बाद', बोले राज्यपाल सत्यपाल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Scheme: 'शादी को भी तरसेंगे अग्निवीर, अग्निपथ योजना युवाओं को कर देगी बर्बाद', बोले राज्यपाल सत्यपाल मलिक
Mon, 27 Jun 2022 08:14 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 Jun 2022 08:14 AM IST
सार
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बागपत में कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को बर्बाद कर देगी। उनकी शादी भी नहीं होगी। इस योजना को लेकर युवाओं में गुस्सा बढ़ा हुआ है। यह योजना युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। सरकार को इस योजना के बारे में फिर से सोचना चाहिए।
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में पत्रकारों से बात करते मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को बर्बाद कर देगी। उनकी शादी भी नहीं होगी। इस योजना से सेना का सम्मान भी घटेगा। इसलिए वह पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर उनको समझाएंगे, जिससे इस योजना को वापस लिया जा सके।
राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को खेकड़ा में शिक्षक गजे सिंह धामा के निधन पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत नौकरी करने वाले युवा चार वर्ष बाद वापस आकर अपने घर बैठ जाएंगे।
क्योंकि उसके बाद यह तय नहीं है कि उनको किसी अन्य जगह नौकरी मिलेगी। इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। इस योजना को लेकर युवाओं में गुस्सा बढ़ा हुआ है। यह योजना युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। सरकार को इस योजना के बारे में फिर से सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को खेकड़ा में शिक्षक गजे सिंह धामा के निधन पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत नौकरी करने वाले युवा चार वर्ष बाद वापस आकर अपने घर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
क्योंकि उसके बाद यह तय नहीं है कि उनको किसी अन्य जगह नौकरी मिलेगी। इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। इस योजना को लेकर युवाओं में गुस्सा बढ़ा हुआ है। यह योजना युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। सरकार को इस योजना के बारे में फिर से सोचना चाहिए।
विज्ञापन
कश्मीर पर किताब लिखूंगा
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति नहीं करेंगे और किसानों की हितों की लड़ाई लड़ेंगे। वह कश्मीर का सच नाम से पुस्तक लिखेंगे। पुस्तक में उनके राज्यपाल रहते हुए कश्मीर की जनता के साथ के अनुभवों को साझा करेंगे। उनके रहते कश्मीर में शांति रही।
एक गोली तक सेना को नहीं चलानी पड़ी। कहा कि सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना होगा। ऐसा नहीं किया तो किसान फिर से आंदोलन करने को विवश हो जाएगा। महाराष्ट्र संकट पर उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा जरूरी है। गवर्नर सभी स्थितियों पर नजर रखे हुए हैं।
इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, बल्लम शर्मा, जयकरण सिंह, डॉ. सुरेंद्र धामा, विकास धामा, राजीव धामा, हरेंद्र सिंह, करतार सिंह, कुलदीप पंवार, अनुज शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, अनुज कौशिक, उमेश शर्मा, दीपक यादव, ओमकार यादव, धर्मेंद्र तोमर, धर्मपाल सिंह, जितेंद्र धामा, शिवकुमार धामा, ध्रुव शर्मा आदि मौजूद रहे।
दिवंगत शिक्षक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी
मोहल्ला मुंडाला में मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को दिवंगत शिक्षक गजे सिंह धामा के आवास पर दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने दिवंगत शिक्षक गजे सिंह धामा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शिक्षक की पत्नि सत्यवती देवी, पुत्र विकास धामा, गौरव धामा आदि को सांत्वना दी।इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, बल्लम शर्मा, जयकरण सिंह, डॉ. सुरेंद्र धामा, विकास धामा, राजीव धामा, हरेंद्र सिंह, करतार सिंह, कुलदीप पंवार, अनुज शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, अनुज कौशिक, उमेश शर्मा, दीपक यादव, ओमकार यादव, धर्मेंद्र तोमर, धर्मपाल सिंह, जितेंद्र धामा, शिवकुमार धामा, ध्रुव शर्मा आदि मौजूद रहे।