फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mega campaign will be held tomorrow, target of vaccinating 44700 people

कल लगेगा मेगा अभियान, 44700 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

Sun, 15 Aug 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mega campaign will be held tomorrow, target of vaccinating 44700 people
कल लगेगा मेगा अभियान, 44700 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

मेरठ। टीकाकरण का सोमवार को फिर मेगा अभियान चलाया जाएगा। करीब 200 बूथों पर 44 हजार 700 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 34 हजार 650 को कोविशील्ड और 10 हजार 50 को कोवैक्सीन की डोज लगाना तय किया गया है। इससे पहले तीन अगस्त को टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया था, जिसमें 63 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाया गया था।

दूसरी तरफ, शनिवार को सिर्फ बूस्टर डोज लगाई गई। 75 बूथों पर सात हजार 665 लोगों ने टीका लगवाया। तय किया गया था कि शनिवार को सिर्फ बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसका मकसद दोनों डोज लगवाने वालों की तादाद बढ़ाना है। टीकाकरण के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। जिले में अब तक करीब 12 लाख लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या भी तीन लाख के पार पहुंच गई है। एक डोज लगने के बाद भी शरीर में एंटीबॉडी बनने लगती हैं, लेकिन कोवैक्सिन और कोविशील्ड की दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि टीकाकरण लगातार जारी है। दोनों डोज के लिए 50 प्रतिशत ऑनलाइन और 50 प्रतिशत ऑन द स्पॉट टीकाकरण प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed