फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's twin brothers write success story in JEE Advanced

Meerut News: जेईई एडवांस में मेरठ के जुड़वा भाइयों ने लिखी सफलता की इबारत

Mon, 19 Jun 2023 10:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2023 10:41 AM IST
सार

मेरठ के जुड़वा भाइयों ने जेईई एडवांस के परिणामों में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन तो किया ही है। साथ ही 120वीं रैंक हासिल कर एकसाथ सफलता पाई है।

विज्ञापन
Meerut's twin brothers write success story in JEE Advanced
जुड़वां भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को जारी हुए जेईई एडवांस के परिणामों में मेरठ के जुड़वा भाइयों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। हापुड़ रोड स्थित आवास विकास कालोनी निवासी निपुण गोयल ने ऑल इंडिया 40वीं रैंक और भाई निकुंज गोयल ने 120वीं रैंक हासिल कर एक साथ सफलता पाई है। इसके अलावा, गंगानगर निवासी भव्य बंसल ने ऑल इंडिया 54वीं रैंक और यश जैन ने ऑल इंडिया 705वीं रैंक हासिल कर अपना परचम फहराया है।

विज्ञापन


जुड़वा भाई निपुण और निकुंज ने जेईई मेंस के दोनाें सत्रों के बाद एडवांस में भी शानदार रैंक हासिल की है। निपुण ने जिले में पहला और निकुंज ने तीसरा स्थान हासिल किया है। मेंस में निपुण को आल इंडिया 13वीं और निकुंज को आल इंडिया 58वीं रैंक मिली थी। निपुण व निकुंज के पिता संजय गोयल उद्यमी और माता नीरू गोयल गृहणी हैं।
विज्ञापन


भव्य बंसल ऑल इंडिया 54वीं रैंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर हैं। उनके पिता पारितोष बंसल उद्यमी और माता अंजू बंसल कंपनी सचिव हैं। इसके अलावा जागृति विहार निवासी रोहित सिंह ने जेईई एडवांस में ऑल इंडिया 3187वीं रैंक हासिल की है। रोहित के पिता फूल सिंह अवास विकास परिषद मुरादाबाद में लेखाकार हैं। रोहित ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: कांवड़ यात्रा को लेकर चार प्रदेशों के अधिकारी आज करेंगे मंथन, पढ़ें ताजा खबरें
 

पढ़ाई में कुशल, साहित्य का भी मनन
निपुण और निकुंज ने बताया कि जेईई मेंस के दूसरे सत्र में सफलता हासिल करने के बाद पूरा फोकस एडवांस की तैयारियाें पर रहा। फिटजी संस्थान से दोनों ने जेईई की कोचिंग की। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ साहित्य में भी रुचि है। दोनों रामायण और महाभारत पढ़ते हैं। उन्होंने इन महाकाव्यों से काफी कुछ सीखा है। दोनों भाई आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं। निकुंज की कला में भी रुचि है। उनकी चित्रकारी में भी रुचि है।

भव्य का लक्ष्य वैज्ञानिक बनना है
भव्य ने बताया कि उन्हें वैज्ञानिक बनना है। भले ही उन्होंने जेईई एडवांस में शानदार रैकं हासिल की है लेकिन लक्ष्य विज्ञान क्षेत्र की ओर जाना है। भव्य इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू से पढ़ाई करना चाहते हैं। विज्ञान के क्षेत्र में रुचि के चलते उन्होंने होमी भाभा साइंस सेंटर द्वारा आयोजित नेशनल ओलंपियाड में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद अब वह नौ मई से मुंबई में होमी भाभा सेंटर में होने जा रहे विज्ञान शिविर में भी हिस्सा लेंगे। जेईई मेंस में भी भव्य को ऑल इंडया 497वीं रैंक मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed