Meerut News Live: अन्नु और किरण बालियान ने झटका स्वर्ण, एशियन गेम्स में बनाई जगह, पढ़ें ताजा खबरें
{"_id":"648fdc9a753127cf8f03c733","slug":"meerut-news-live-officials-of-four-states-will-brainstorm-today-regarding-kanwar-yatra-read-latest-news-2023-06-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: अन्नु और किरण बालियान ने झटका स्वर्ण, एशियन गेम्स में बनाई जगह, पढ़ें ताजा खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 19 Jun 2023 07:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 19 Jun 2023 07:29 PM IST
खास बातें
कांवड़ यात्रा को लेकर आज चार प्रदेशों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मेरठ में बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और डीजीपी विजय कुमार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
अन्नु रानी
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
07:13 PM, 19-Jun-2023
अन्नु और किरण बालियान ने झटका स्वर्ण, एशियन गेम्स में बनाई जगह
भुवनेश्वर में आयोजित 62वीं नेशनल अंतर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतियोगिता के अंतिम दिन भाला फेंक में अन्नु रानी ने 58.22 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता और एशियाई खेलों के क्वालीफाई मार्क 56.46 मीटर को पार कर लिया। वहीं, गोला फेंक स्पर्धा में किरण बालियान ने 17.17 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने एशियन गेम्स के क्वालीफाई मार्क 16.30 मीटर को पार किया। दोनों खिलाड़ियों के अलावा हाई जंप में ख्याति और मानसी से भी पदक की पूरी उम्मीद है।

04:03 PM, 19-Jun-2023
स्वर्ण कारोबार में 18 दिन में 9 करोड़ का इजाफा
मेरठ जिले को स्वर्ण नगरी बनाने के लिए बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन पुरजोर कोशिश कर रहा है। इसके लिए संगठन ने ब्राडकास्ट ग्रुप बनाकर देशभर की 400 स्वर्ण मंडियों में 7 हजार से अधिक स्वर्ण व्यापारियों को जोड़कर मेरठ मंडी के भाव पहुंचाने का काम 1 जून से शुरू कर दिया है। इससे दक्षिणी और पूर्वी राज्यों से आई मांग के चलते सुखद परिणाम सामने आए हैं। 18 दिन में ही शहर के स्वर्ण कारोबार में 9 करोड़ का इजाफा हुआ है।
बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन पिछले आठ सालों से लगातार मेरठ को स्वर्ण नगरी घोषित कराने के लिए प्रयासरत है। सांसद, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से स्वर्ण आभूषण व्यापार को ओडीओपी में शामिल करने या जीआई टैग दिलाने की लगातार मांग की जा रही है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि मेरठ में प्रतिमाह 300 करोड़ का कारोबार होता है।
अब कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए टेक्निकल टीम ने देश के सात हजार से अधिक सराफ व्यापारियों को जोड़कर 400 ब्राडकास्ट ग्रुप बनाए हैं। इसमें प्रतिदिन मेरठ के सोने, चांदी के भाव भेजे जा रहे है। व्यापारियों को दक्षिण और पूर्वी राज्यों से ऑडर भी मिल रहे हैं। पिछले सालों की तुलना में इस साल पिछले 18 दिन के कारोबार में लगभग नौ करोड़ का इजाफा हुआ है। प्रतिदिन के कारोबार में 5 प्रतिशत तक का इजाफा माना जा रहा है।

एक ही दिन में बन रहा लर्निंग लाइसेंस
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब स्लॉट का इंतजार खत्म हो गया है। आवेदन करते ही उसी दिन का स्लॉट मिल रहा है। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का स्लॉट भी एक ही दिन में मिल रहा है। कॉलेज में गाड़ी चलाने की परीक्षा पास करते ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस भी बन रहा है। साथ ही चार माह पहले जो स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस चिप की उपलब्धता न होने के कारण फंस गए थे, उनकी खेप भी आनी शुरू हो गई है।
लर्निंग और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन, स्लॉट और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन परीक्षा होती है, जिसके बाद लाइसेंस जारी किया जाता है। जबकि स्थायी लाइसेंस लर्निंग के एक महीने बाद गाड़ी चलाने की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ही बनता है। काफी समय से ऑनलाइन आवेदन तो हो रहे थे, लेकिन लाइसेंस परीक्षा के लिए स्लॉट यानी तिथि कई माह बाद की मिल रही थी। इस कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की लंबी लाइन हो गई।
इतना ही नहीं जिन लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन के बाद गाड़ी चलाने की परीक्षा भी दी उनके स्थायी ड्राइविंग लाइसेंसों की खेप रुक गई। इसका कारण यूक्रेन युद्ध के कारण चिप की उपलब्धता नहीं होना था। अब लर्निंग और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। एक सप्ताह से लाइसेंस के लिए आवेदन करने पर तुरंत स्लॉट भी मिल रहा है और उसी दिन परीक्षा में पास होने वाले का लाइसेंस भी जारी किया जा रहा है। यहीं नहीं आवेदन करते समय अगर आधारकार्ड की वेरिफिकेशन से आवेदन किया जाता है तो सारा डाटा आधार का ही लिया जाता है। इसके लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाता है।
आरटीओ विभाग के आरआई राहुल शर्मा का कहना है कि लर्निंग और स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए रोज 200 से 250 लोग आते हैं। जो परीक्षा में पास हो रहे हैं, उनको तत्काल लाइसेंस जारी किया जा रहा है। अब स्लॉट की समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है।

04:02 PM, 19-Jun-2023
शुगर मिल के पूर्व महाप्रबंधक की मौत
मेरठ के मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के महाप्रबंधक रहे शीशपाल सिंह का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। रविवार को वह लखनऊ से ट्रेन से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पिछले तीन साल से वह मोहिद्दीनपुर शुगर मिल में सेवारत थे।
एक मई को ही उनका स्थानांतरण मथुरा के छाता में हुआ था। यहां शीशपाल सिंह ने गन्ना किसानों के लिए कई कार्य किए। मोहिउद्दीनपुर मिल में एथेनॉल प्लांट की मंजूरी दिलवाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। जल्द ही इस मिल में यह प्लांट शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के किसान महबूब सोलाना ने कहा कि मिल गेट पर तौल की अलग व्यवस्था कर उन्होंने छोटे किसानों की समस्या का भी किया था।
पूर्व चेयरमैन अजय नेहरा ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद भी उनके अच्छे कार्य के चलते उनकी सेवा बढ़ाई गई थी। उनकी मौत की खबर सुनकर मिल स्टाफ और किसान नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

02:15 PM, 19-Jun-2023
मन की बात में नीम नदी पुनर्जीवन का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हापुड़ की नीम नदी के पुनर्जीवन और उसके उद्गम स्थल पर अमृत सरोवर बनाए जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से लुप्त होती नदियों को बचाना चाहिए। उन्होंने इस कार्य को करने वाले लोगों की सराहना की।
हापुड़ की नीम नदी के पुनर्जीवन में भारतीय नदी परिषद के संस्थापक व रिवर मैन ऑफ इंडिया मेरठ के रमन कांत का सहयोग रहा है। उन्हीं के नेतृत्व में यह कार्य किया गया। रमन कांत ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नदी का जिक्र किया जाना उनके लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। अब उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि नीम नदी का यह कार्य अवश्य समाज को व नदी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेगा। नदी के कार्य का यह प्रारंभ है जल्द ही इसे अंजाम तक ले जाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नदी को तीन भागों में बांटकर कार्य किया जा रहा है। पहले नंबर पर नदी के उद्गम स्थल पर पौधरोपण व पुनर्जीवन के कार्य, दूसरे हापुड़ में 14 किमी. के क्षेत्र में सिंचाई विभाग और जीआईजेड के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। तीसरे बुलंदशहर और अलीगढ़ में नदी की दूरी को चिह्नांकन कर उसकी धारा की सफाई का कार्य किया जा रहा है।

02:11 PM, 19-Jun-2023
विद्युत निगम के जेई को दी जान से मारने की धमकी
हस्तिनापुर में विद्युत उपखंड केंद्र कुंहेडा के जेई ने विद्युत विभाग के संविदाकर्मी लाइनमैनों के साथ थाने पहुंचकर गांव हरिपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ विद्युत चोरी और जान से मारने की धमकी सहित अन्य कई गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
खादर क्षेत्र के विद्युत उपखंड केंद्र कुंहेडा के अवर अभियंता निहाल सिंह ने तहरीर में बताया कि विद्युत विभाग के निर्देशानुसार बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए शुक्रवार की सुबह अभियान चलाया गया। टीम गांव हरिपुर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति द्वारा विद्युत लाइन पर कटिया डालकर ट्यूबवेल चलाई जा रही थी। इस संबंध में एफआईआर करा दी गई थी।
जेई ने बताया कि इससे क्षुब्ध होकर उक्त व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल की। कॉल रिसीव नहीं की तो उक्त व्यक्ति शनिवार को विद्युत उपकेंद्र कुन्हेड़ा पर पहुंचा और मौके पर मौजूद टीजी गजेंद्र कुमार के साथ जमकर अभद्रता करते हुए गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी ने विद्युत चोरी की एफआईआर कराने का नतीजा भुगतने की धमकी देते हुए विद्युत उपकेंद्र से चला गया।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उक्त घटना की वीडियोग्राफी भी साक्ष्य के रूप में अपने पास होने का दावा किया है। रविवार को इस मामले में अवर अभियंता ने उपखंड केंद्र के सभी लाइनमैनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

02:10 PM, 19-Jun-2023
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने रोपे 53 पौधे
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के 53वे जन्मदिन पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण कर दीर्घायु की प्राथर्ना की। जिलाध्यक्ष अवनीश काजल व शहराध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट व मेरठ कालिज तथा दौराला, जानी,सरधना ब्लॉक, फलावदा पर 53 फलदार व छायादार पौधे रोपित किये गये।
10:05 AM, 19-Jun-2023
Meerut News Live: अन्नु और किरण बालियान ने झटका स्वर्ण, एशियन गेम्स में बनाई जगह, पढ़ें ताजा खबरें
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह, मुख्यमंत्री, सूचना ) संजय प्रसाद और डीजीपी विजय कुमार आज दोपहर चार प्रदेशों के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेरठ में बैठक करने पहुंचे हैं।
इसमें यूपी के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली के अधिकारी शामिल होंगे। वहीं, आसपास के जिलों के एसपी और डीएम भी मौजूद रहेंगे। ये दोनों अधिकारी सुबह 11 बजे परतापुर हवाई पट्टी पर उतरे। इसके बाद कार से बिजलीबंबा से होते हुए पुलिस लाइन और फिर कमिश्नर सभागार में पहुंचे।
बैठक में कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक के बाद कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर का भी भ्रमण करेंगे। यहां मंदिर पर आने वाले शिवभक्तों के लिए होने वाली व्यवस्थाओं के बारे में दिशा निर्देश देंगे।
दिल्ली-देहरादून हाईवे का भी करेंगे मुआयना
बैठक और मंदिर भ्रमण के बाद दोनों अधिकारी दिल्ली-देहरादून हाईवे का भी मौका मुआयना करेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान यह रूट सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला होता है। चार जुलाई से इस रूट पर बड़े वाहनों को भी बंद करने की तैयारी की जा रही है। यह भी देखा जाएगा कि किस तरीके से रूट डायवर्ट होगा और इससे किसी को कोई परेशानी तो नहीं होगी। दोनों अधिकारी गंगनहर पटरी का भी निरीक्षण कर सकते हैं। यहां से भी बड़ी संख्या में शिवभक्त गुजरते हैं। इसके अलावा मेरठ से सटे जिलों की सीमाओं पर मौका मुआयना कर सकते हैं। ये अधिकारी दोपहर दो बजे तक रहेंगे।