{"_id":"6abe5f2de37614cf18067c4f","slug":"meeruts-riya-to-play-for-ups-under-19-cricket-team-meerut-news-c-72-1-mct1009-160339-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलेंगी मेरठ की रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपी की अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलेंगी मेरठ की रिया
विज्ञापन
ऐंची खुर्द गांव निवासी रिया भाटी का हुआ चयन, 10 से शुरू हो रही घरेलू श्रृंखला
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वेस्ट यूपी की बेटियां अब क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। शहर के ऐंची खुर्द गांव की रहने वाली रिया भाटी का यूपी अंडर 19 टीम में चयन हो गया है। वह 10 अक्तूबर से शुरू हो रही बीसीसीआई महिला अंडर-19 टी-20 श्रृंखला में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछले साल वह दिल्ली में एक मैच में 200 रन भी बना चुकी हैं।
ऑलराउंडर क्रिकेटर रिया भाटी ने मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। रिया शहर की किला रोड पर गेम सिटी एरेना में कोच यजुवेंद्र व दीपक से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके चयन पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन ने भी उन्हें बधाई दी। रिया भाटी पिछले कुछ समय से घरेलू और ट्रायल मैचों में अपनी धारदार गेंदबाजी और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित कर रही थीं। हाल ही में आयोजित हुए ट्रायल और कैंप में उनके निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें राज्य की टीम में शामिल किया है।
परिवार में खुशी की लहर, खेल प्रमियों ने दी बधाई
रिया के यूपी टीम में चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार और स्थानीय क्रिकेट एकेडमी में जश्न का माहौल है। कोच और खेल प्रेमियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। मेरठ जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने रिया की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि मेरठ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और रिया का यह चयन शहर की अन्य उभरती हुई महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। रिया के कोच ने उम्मीद जताई है कि वे इस आगामी श्रृंखला में अपनी चमक बिखेरेंगी और जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दरवाजा खटखटाएंगी। रिया इससे पहले भी उत्तर प्रदेश अंडर 19 का टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।