फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Karn Sharma will now play for Noida in the UP League

मेरठ के कर्ण शर्मा अब यूपी लीग में खेलेंगे नोएड़ा की ओर से

Thu, 19 Jun 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Meerut's Karn Sharma will now play for Noida in the UP League
मेरठ। मेरठ निवासी मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा अब उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग में नोएडा किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। नोएडा ने उन्हें इस बार नीलामी में सबसे अधिक 17.50 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया है। उनके अलावा कर्ण को मिलाकर मेरठ के 7 खिलाड़ियों को खरीदा गया। इसमें विक्टोरिया पार्क के शिवम चौधरी तेज गेंदबाज को भी 10.75 लाख में नोएडा ने ही खरीदा। मेरठ, सहारनपुर और हापुड़ के को कार्तिक त्यागी को मिलाकर यहां के कुल 11 खिलाड़ियों को खरीदा गया।
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग का तीसरा सीजन अगस्त में शुरू होना है। इसे लेकर बुधवार को लखनऊ में हुई नीलामी में सभी छह टीम कानपुर सुपरस्टार, लखनऊ फाल्कन, मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रा, नोएडा किंग्स और गोरखपुर लायंस की ओर से खिलाड़ियों को खरीदा गया। इसमें नीलामी में मेरठ के भी 10 से अधिक खिलाड़ियों का नाम सूची में शामिल किया गया था, जिसमें से 7 खिलाड़ियों को भिन्न-भिन्न टीम की ओर से अपने दल में शामिल किया गया। मेरठ के खिलाड़ियों में कर्ण शर्मा को नोएड़ा किंग्स ने सबसे अधिक बोली लगाकर 17.50 लाख में खरीदा। इसके अलावा हापुड़ निवासी और विक्टोरिया पार्क में अभ्यास करने वाले तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को मेरठ मेवरिक्स ने 16.25 लाख रुपये में खरीदा। विक्टोरिया पार्क के तेज गेंदबाज शिवम चौधरी को भी नोएडा ने 10.75 लाख में खरीदा। इसके अलावा विक्टोरिया पार्क के बल्लेबाज मानव सिंधु और बल्लेबाज यशु प्रधान को कानपुर ने अपने दल में शामिल किया। विक्टोरिया पार्क के तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी को गोरखपुर ने अपने दल में शामिल किया। इसके अलावा गांधी बाग में अभ्यास करने वाले इंजमाम हुसैन को कानपुर और लेग स्पिनर अंकुर चौहान को लखनऊ ने अपने दल में शामिल किया।
विज्ञापन

सहारनपुर के तीन खिलाड़ी खरीदे गए
सहारनपुर के खिलाड़ियों में बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी को लखनऊ की टीम ने दस लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया। इसके अलावा बल्लेबाज मोहम्मद आशियां को नोएडा किंग्स ने उनके बेस प्राइस 4 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया। इनके साथ ही तेज गेंदबाज नदीम को उनके बेस प्राइस 5 लाख रुपये में खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे खिलाड़ी
खिलाड़ी निवासी टीम धनराशि
लेग स्पिनर कर्ण शर्मा मेरठ नोएडा किंग्स 17.50 लाख
तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी हापुड़ मेरठ मेवरिक्स 16.25 लाख
तेज गेंदबाज शिवम चौधरी मेरठ नोएडा किंग्स 10.75 लाख
बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी सहारनपुर लखनऊ 10 लाख
बल्लेबाज यशु प्रधान मेरठ कानपुर 4.80 लाख
बल्लेबाज मानव सिंधु मेरठ कानपुर 4 लाख
तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी मेरठ गोरखपुर 4 लाख
बल्लेबाज मो. आशियां सहारनपुर नोएडा किंग्स 4 लाख
बल्लेबाज इंजमाम हुसैन मेरठ कानपुर 3 लाख
तेज गेंदबाज अंकुर चौहान मेरठ लखनऊ 3 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed