फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Gaurav wins in javelin throw under-18

भाला फेंक अंडर-18 में मेरठ के गौरव ने मारी बाजी

Tue, 05 Aug 2025 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Meerut's Gaurav wins in javelin throw under-18
जेवलिन प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी मेडल के साथ
सुभारती विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से चौथी विनेक्स जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-18 पुरुष में मेरठ के गौरव ने 59.86 मीटर दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में किट्टू ने 27.81 मीटर दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया।
उद्घाटन उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नीरज चोपड़ा की तरह देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को अवगत कराया कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने पहली बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

सचिव अनु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन सुभारती विश्वविद्यालय के डीन व शारीरिक शिक्षा के डायरेक्टर डॉक्टर संदीप चौधरी ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिला एथलेटिक संघ की तकनीकी टीम के चेयरमैन अरुण कुमार, सचिन भाटी, हिमांशु ,प्रगति , मानसी ,सुमित ,पारस राज, फहीम, अनिकेत ,आकाश, अभिषेक राठी, आदिल व रूपा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
बालक अंडर-12
- गोविंद, 35.87 मीटर
- पुशेनजल मेरठ 21.76 मीटर
- शिव मोदीनगर 15.16 मीटर
अंडर 14 बालक
- विजयराज, मुजफ्फरनगर 53.32 मीटर
- विनय बनिया, मुजफ्फरनगर 52.05 मीटर
- वंश यादव बागपत 46.38 मीटर

बालक 16
- शिवम तोमर मुजफ्फरनगर 56.93 मीटर
- उज्ज्वल सिंह 56.74 मीटर
- रोहित कुमार मेरठ 56.58 मीटर

- बालक 18 भाला फेंक
- गौरव मेरठ 59.86 मीटर
- लकी राणा बुलंदशहर 52.11 मीटर
- लखन सिंह 48.04 मीटर

बालक 20
- मोहम्मद जुबेर 55.37 मीटर
- निखिल शर्मा मेरठ 54.41 मीटर
- आयुष प्रधान मेरठ 52.26 मीटर
बालिका अंडर 14 भाला फेंक
- वैष्णवी यादव बागपत 23.91 मीटर
- अवनि मेरठ 23.58 मीटर

बालिका 16 भाला फेंक
- कनक देवी सहारनपुर 39.22 मीटर
- आराध्या मेरठ 23.96 मीटर
- पायल मेरठ 23.11 मीटर
बालिका अंडर 18 भाला फेंक
- किट्टू 27.81 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed