फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeruts 6-Year-Old Kavya Singh Enters Super Dancer Season 5 Top 12, Only Contestant from UP

UP News: मोमोज वाले की बेटी बनी सुपर डांसर स्टार! मेरठ की 6 साल की काव्या ने टॉप 12 में बनाई जगह

Tue, 29 Jul 2025 11:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 29 Jul 2025 11:26 AM IST
सार

मेरठ की 6 साल की काव्या सिंह ने सोनी टीवी के रियलिटी शो 'सुपर डांसर सीजन 5' में टॉप 12 में जगह बनाई है। काव्या, मोमोज का ठेला लगाने वाले मोनू पाल की बेटी हैं और उत्तर प्रदेश से अकेली प्रतिभागी हैं।

विज्ञापन
Meeruts 6-Year-Old Kavya Singh Enters Super Dancer Season 5 Top 12, Only Contestant from UP
काव्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की मिट्टी से निकली नन्ही प्रतिभा ने देशभर में नाम रोशन कर दिया है। छह वर्षीय काव्या सिंह, जो एक मोमोज वाले की बेटी हैं, ने सोनी टीवी के 'सुपर डांसर सीजन 5' में टॉप 12 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन

काव्या, मेरठ के खिर्वा जलालपुर निवासी मोनू पाल की बेटी हैं। पिता मोनू पाल कंकरखेड़ा में मोमोज का ठेला लगाते हैं और दिन में मेहनत-मजदूरी करते हैं। मां ज्योति और दादी के साथ परिवार अब कंकरखेड़ा न्यू सैनिक कॉलोनी में किराए पर रहता है, ताकि काव्या को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 29 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल की उम्र में ही जब काव्या में डांस की झलक दिखी, तो मां-पापा ने उसे डांस की दुनिया में उड़ान देने की ठान ली। शुरुआत घर के डांस टीचर से हुई और बाद में मोदीनगर के प्रसिद्ध डांस गुरु दीपक राजपूत से प्रशिक्षण दिलाया गया। मां ज्योति ने तीन साल तक हर दिन बस से काव्या को मोदीनगर ले जाकर उसकी ट्रेनिंग करवाई।

पिछले साल 'डांस दीवाने सीजन 4' से काव्या ने टीवी पर पहला कदम रखा और अब सुपर डांसर सीजन 5 में लाखों प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए टॉप 12 में जगह बनाई है।

अलीगढ़ महोत्सव 2025 में जब मंच पर मौजूद जज वर्तिका झा ने काव्या का डांस देखा, तो उन्होंने मंच से ही घोषणा की थी कि यह बच्ची मुंबई के बड़े मंच की हकदार है! उसी वादे को वर्तिका ने निभाया और काव्या की एंट्री सुपर डांसर तक करवाई।

काव्या इस सीजन में उत्तर प्रदेश से इकलौती प्रतिभागी हैं। चार लाख से अधिक बच्चों में से टॉप 12 में पहुंचना काव्या और उनके परिवार के लिए गर्व का पल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed