{"_id":"5dc9ca758ebc3e5b6b45b44b","slug":"meerutions-tops-in-badminton-comptition-city-news-mrt453122843","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीक्यू के फाइनल मुुकाबलों में मेरठियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीक्यू के फाइनल मुुकाबलों में मेरठियों का जलवा
विज्ञापन
केलाश प्रकाश स्टेडियम मे अमर उजाला द्रारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता लेते सैल्फी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। योनेक्स सनराइजर्स व अमर उजाला के सहयोग से स्कूल बैडमिंटन क्वेस्ट (एसबीक्यू) का तीसरा चरण सोमवार को संपन्न हुआ। सारा फाउंडेशन द्वारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल रही इस प्रतियोगिता में मेरठ के स्कूली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के 15 इवेंट में से 8 पर कब्जा किया। अंतिम मुकाबलों में खिलाड़ियों ने एसबीक्यू के ग्रेंड फिनाले में जगह पक्की की।
सारा फाउंडेशन द्वारा मेरठ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ सहित नौ शहरों में एसबीक्यू का आयोजन हो रहा है। एसबीक्यू के तीसरे चरण में मेरठ सहित पश्चिम उप्र के कई बड़े शहरों से 1 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को एसबीक्यू के अंतिम दिन अंडर-11, 13, 15 व 17 वर्ग के खिलाड़ियों के बीच 15 सेमीफाइनल व 15 फाइनल मुकाबले खेले गए। कैलाश प्रकाश स्टेडियम, शांतिनिकेतन विद्यापीठ व दीवान पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अलग अलग इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्यातिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजक सचिव सचिव संजीव कुमार ने बताया अंडर- 9, 11, 13, 15, 17 वर्ग में टॉप फॉर चुनते हुए 20 खिलाड़ियों का चयन ग्रेंड फिनाले के लिए हुआ। फाउंडेशन मेरठ के बाद कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद में अपने चरण पूरे करेगी। जिसके बाद संस्था द्वारा नोएडा या लखनऊ में एसबीक्यू का ग्रेंड फिनाले होगा। इस दौरान जिला बैडमिंटन संघ सचिव राजेश चौधरी, संयुक्त सचिव विपिन कुमार, दलिप सानियाल, अरविंद शेरवाल, बैडमिंटन कोच रेखा रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
फाइनल परिणाम -
बालिका वर्ग - अंडर- 09 में शांति निकेतन विद्यापीठ की संघमित्रा ने लिनिंग एकेडमी की सानवी अरोड़ा को 15-03, 15-01 से हराया। अंडर-11 में बुलंदशहर के एमएसएसकेवीएचएस की अलका आर्या ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम की अशलेषा शर्मा को 15-08, 15-11 से हराया। अंडर- 13 में कैलाश प्रकाश स्टेडियम की रिद्घि भारद्वाज ने भामाशाह पार्क की कालिंदी लोधी को 15-10, 15-08 से हराया। अंडर- 15 में कैलाश प्रकाश स्टेडियम की आयूषी यादव ने नोएडा के गोपीचंद एकेडमी की प्रतिष्ठा मान को 15-08, 15-03 से हराया। अंडर- 17 में कैलाश प्रकाश स्टेडियम की आयुषी यादव ने नोएडा स्टेडियम की यव्या शर्मा को 15-12, 15-03 से हराया। अंडर-15 गर्ल्स डबल्स में विलीन की दिव्यांशी व संगारिका ने शांति निकेतन की आन्या चौधरी व दिव्यांशी चौधरी को 15-12, 15-13 से हराया। अंडर-13 डबल्स में विलीन की दिव्यांशी व शांति निकेतन की नव्या वरमानी ने रोकटर्स स्कूल की नंदनी व रुद्राक्षी को 15-13, 15-18 से हराया।
बालक वर्ग - अंडर-09 में दीवान पब्लिक स्कूल के तेजस्वी सिवाच ने शांति निकेतन के अरींजय चौधरी को 15-14, 15-10 से हराया। अंडर-11 मेें आरएस एकेडमी के सार्थक सोम ने डीबी थापा के अंगद बेनीवाल को 15-09, 15-11 से हराया। अंडर-13 में आरएस एकेडमी के सार्थक सोम ने द बैडमिंटन स्कूल के प्रज्ज्वल को 08-15, 15-14, 15-06 से हराया। अंडर-15 में लपटोन क्लब के शुभम कुमार ने मुजफ्फरनगर के पीआर स्कूल के उज्जवल तोमर को 13-15, 15-08, 15-03 से हराया। अंडर- 17 में लपटोन क्लब के शुभम कुमार ने डीबी थापा के अरमान को 15-04, 15-08 से हराया। बालक वर्ग डबल्स में अंडर-13 में शांति निकेतन के अन्मय चौहान व युवराज सिवाच ने आर एकेडमी के रोहित व प्रगल्भ के विभोर को15-13, 15-09 से हराया। अंडर-15 में पीआर स्कूल के उज्जवल तोमर व उज्जवल ने शांति निकेतन के आयुष्मान व मलिक को 15-13, 15-09 से हराया। अंडर-17 वर्ग में एसडी स्कूल के सात्विक बालियान व पीआर स्कूल के उज्ज्वल तोमर ने स्टेडियम के उज्ज्वल व वैभव को 13-15, 15-12, 15-11 से हराया।