फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth Shot by Neighbour in Meerut Village, Love Affair Angle Under Investigation

Meerut: मोबाइल पर बात कर रहा था युवक, पड़ोसी ने झोंकी गोली, प्रेम प्रसंग का एंगल भी चर्चा में

Mon, 25 May 2026 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2026 11:34 AM IST
सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के सैफपुर फिरोजपुर गांव में एक युवक को कथित रूप से उसके पड़ोसी ने गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रेम प्रसंग के एंगल की भी चर्चा है।

विज्ञापन
Meerut: Youth Shot by Neighbour in Meerut Village, Love Affair Angle Under Investigation
Crime - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बहसूमा थाना क्षेत्र के सैफपुर फिरोजपुर गांव में रविवार देर शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने तमंचे से गोली चलाकर 20 वर्षीय रॉबिन को घायल कर दिया। गोली उसकी कमर को छूते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घर से घूमने निकला था युवक
जानकारी के अनुसार रॉबिन पुत्र विनोद रविवार शाम भोजन करने के बाद घर से बाहर टहलने निकला था। बताया गया है कि वह गांव के चौराहे के पास खड़ा होकर मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक ऋतिक वहां पहुंचा और कथित रूप से तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली रॉबिन की कमर को छूती हुई निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: वेस्ट यूपी में नौतपा शुरू, आज से और बढ़ेगा तापमान, चिकित्सक दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज से मचा हड़कंप
गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर रॉबिन खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया।

आरोपी के खिलाफ तहरीर
घायल युवक के पिता विनोद ने पड़ोसी ऋतिक पुत्र राकेश के खिलाफ थाने में तहरीर देकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: बिजली संकट से बिलबिलाए शहरवासी, नौतपा में बढ़ी कटौती, ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने में जुटा विभाग

प्रेम प्रसंग की भी चर्चा
घटना के बाद गांव में हमले के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

गुड़गांव में करता है नौकरी
परिजनों के अनुसार रॉबिन तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसके बड़े भाइयों के नाम अरुण और तरुण हैं। बताया गया है कि वह गुड़गांव की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और कुछ समय के लिए गांव आया हुआ था। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और ग्रामीण भी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed