{"_id":"66de80c3f0522e5227007b6b","slug":"meerut-youth-posted-a-video-of-cars-with-pakistani-flags-anger-and-uproar-among-hindu-organizations-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: युवक ने पाकिस्तानी झंडे लगी कारों का वीडियो किया पोस्ट, हिंदू संगठनों में रोष, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: युवक ने पाकिस्तानी झंडे लगी कारों का वीडियो किया पोस्ट, हिंदू संगठनों में रोष, हंगामा
Mon, 09 Sep 2024 11:01 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:01 AM IST
सार
मेरठ के सरधना में गांव निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के झंडे लहराती हुई कारों के वीडियो पोस्ट कर दिए। इसे लेकर हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना में इंस्टाग्राम पर क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के पाकिस्तान के झंडे लहराती हुई कारों के वीडियो पोस्ट करने पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने युवक पर देश विरोधी होने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठने की भी चेतावनी दी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा।
विज्ञापन
सरधना थाना पहुंचे बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज बजरंगी ने बताया कि सोशल मीडिया पर क्षेत्र के गांव का रहने वाला एक युवक कुछ लग्जरी कारों पर पाकिस्तान के झंडे लगी वीडियो पोस्ट व वायरल कर रहा है।
विज्ञापन
ये वीडियो किसी अन्य देश का प्रतीत हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और कहा कि वे कार्रवाई होने तक थाने में धरना देंगे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओें ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो के स्क्रीनशॉट आदि भी पुलिस को दी। थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी से पता लगाया कि क्षेत्र के गांव मेहरमति गणेशपुर निवासी एक युवक ने वीडियो पोस्ट की है। जल्द जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।