{"_id":"6242e5da8fe6cf06d75812af","slug":"meerut-young-man-suicide-while-returning-after-completed-his-training-in-indian-navy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नेवी में ट्रेनिंग कर लौटे युवक ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम, मां से आखिरी बार की बात और ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नेवी में ट्रेनिंग कर लौटे युवक ने तनाव में उठाया खौफनाक कदम, मां से आखिरी बार की बात और ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
Tue, 29 Mar 2022 04:26 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 29 Mar 2022 04:26 PM IST
सार
नेवी में छह महीने की ट्रेनिंग के बाद घर लौटे 22 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक मेरठ के धंजू गांव का निवासी हरि दर्शन का बेटा था।
विज्ञापन
मृतक मृगांश का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेवी में छह महीने की ट्रेनिंग के बाद आए युवक मृगांश (22) ने संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसका शव पावली खास स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। जीआरपी ने मृतक की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। दो दिन पहले ही युवक ने मां को फोन किया था और कहा था कि वह मुंबई में है। फिलहाल पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृगांश धंजू गांव का निवासी हरि दर्शन का बेटा था। बताया जा रहा है कि छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करके वह यहां पहुंचा। उसे 10 अप्रैल को फिर से जाना था। चार दिन पहले ही वह घर से गया था। दो दिन पहले ही मां के पास फोन कर बताया कि वह मुंबई में है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मिशन रफ्तार: मेरठ में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें , 20 मिनट में पहुंचेंगे गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रविवार रात दो बजे जीआरपी की ओर से पिता को उसका शव मिलने की सूचना दी गई है। पहले कंकरखेड़ा पुलिस ने पहुंची, बाद में जीआरपी ने पहुंचकर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसकी जेब से पिता का एटीएम कार्ड, तीन रुपये और पैन कार्ड मिला है। परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मृगांश ने यह कदम क्यों उठाया। सोमवार शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।