फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission Raftaar: train will run at a speed of 130 kmph in Meerut, will reach Ghaziabad, Muzaffarnagar in 20 minutes

मिशन रफ्तार: मेरठ में 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें , 20 मिनट में पहुंचेंगे गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर

Tue, 29 Mar 2022 01:58 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 29 Mar 2022 01:58 PM IST
सार

मेरठ से अगले एक वर्ष में दिल्ली से सहारनपुर तक का सफर आसान हो जाएगा।, ट्रेनें 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आएंगी। रेलवे के विभागों ने शुरू की तैयारियां।
 

विज्ञापन
Mission Raftaar: train will run at a speed of 130 kmph in Meerut, will reach Ghaziabad, Muzaffarnagar in 20 minutes
दुनिया की पहली सबसे अनोखी ट्रेन - फोटो : Pixabay

विस्तार

अगले एक वर्ष में मेरठ से गुजरने वाली ट्रेनें 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आएंगी। मिशन रफ्तार के तहत रेलवे के कई विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। अभी नई दिल्ली से सहारनपुर तक 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलती हैं। रफ्तार बढ़ने के बाद आप मेरठ से गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर तक मात्र 20 मिनट में पहुंच जाएंगे। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) विभाग ने ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। गाजियाबाद और मेरठ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

  
दो किलोमीटर पहले लोको पायलट जान सकेंगे सिग्नल
स्टेशन आने से दो किमी पहले ही लोको पायलट को सिग्नल की स्थिति पता लग सकेगी। इसके लिए डबल डिस्टेंट सिग्नल सिस्टम पर भी कार्य होगा। अभी स्टेशन के आउटर से एक किमी पहले तक एक डिस्टेंट सिग्नल लगा होता है। जिससे पता लग जाता है कि क्या स्टेशन के बाहर (आउटर) ट्रेन को रोकना है। अब डबल डिस्टेंट सिग्नल लग जाने के बाद दो किमी पहले ही सिग्नल पता लग सकेगा। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत धरने पर बैठे: भाकियू प्रवक्ता ने मुजफ्फरनगर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी - नई दिल्ली से देहरादून, जनशताब्दी - नई दिल्ली से देहरादून, गोल्डन टेंपल - मुंबई से अमृतसर, शालीमार एक्सप्रेस- दिल्ली से जम्मू, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस- बांद्रा से देहरादून, योगा एक्सप्रेस- अहमदाबाद से ऋषिकेश। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed