UP: डीएम कार्यालय के कर्मचारी की दबंगई, पड़ोसियों के साथ करता है मारपीट, पीड़ित महिलाओं ने SSP से लगाई गुहार
Meerut News : डीएम कार्यालय के कर्मचारी की दबंगई का मामला सामने आया है। बताया गया कि कर्मचारी पड़ोसियों के साथ मारपीट करता है। अब पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विस्तार
मेरठ में डीएम कार्यालय पर तैनात एक कर्मचारी ने पड़ोसियों के साथ मारपीट कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़ित परिवार की महिलाएं क्षेत्रवासियों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रवेश विहार निवासी रीना के साथ क्षेत्र की महिलाएं शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। रीना ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति डीएम ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। आरोप है कि पड़ोसी उसके घर के सामने अपने कई वाहन खड़े कर देता है। इसके चलते उनके घर का रास्ता बंद हो जाता है। विरोध करने पर आरोपी कई बार उसके परिवार के साथ मारपीट कर चुका।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव
वहीं, जब थाने में शिकायत की जाती है तो पुलिस पीड़ितों का ही शांति भंग में चालान कर देती है। रीना ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को भी आरोपी ने उसके पति भानु और उसके साथ मारपीट की। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: दिलचस्प रिपोर्ट: VIP नंबर लेने की ऐसी होड़, विभाग ने कमा लिए करोड़ों रुपये, इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड
वहीं, इस मामले में डीएम दीपक मीणा का कहना है कि उन्हें कर्मचारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।