उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, कब्रिस्तान में दबे नौ शवों के सिर गायब हो गए हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
2 of 7
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
कब्रिस्तान का ये मंजर उड़े ग्रामीणों के होश
ग्रामीणों ने कब्रिस्तान में कब्रों को खुर्द-बुर्द देखा तो उनके होश उड़ गए। इतना ही नहीं पास जाकर देखा तो नौ शवों के अवशेष (सिर) गायब मिले। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
3 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह मामला बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव का है। गांव के लोगों का आरोप है कि कोई तांत्रिक पिछले एक सप्ताह से लगातार कब्रों को उखाड़कर शवों से सिर गायब कर रहा है, लेकिन सूचना देने के बाद भी बोहला पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
4 of 7
ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक
पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
5 of 7
मामले की जानकारी देते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
गांव के लोगों का आरोप है कि उन्हें शक है कि यह काम किसी तांत्रिक का हो सकता है। जिन कब्रों को खोदा गया है, उनमें एक बच्चा, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।