फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman Murdered by Lover in Meerut, Accused Claims He Was Being Blackmailed

Meerut: मुस्कान की निर्मम हत्या, प्रेमी निकला कातिल, श्मशान में इस हाल में मिली थी युवती की लाश, सामने आई वजह

Sat, 30 May 2026 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 May 2026 11:59 AM IST
सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में श्मशान घाट में मिली युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Woman Murdered by Lover in Meerut, Accused Claims He Was Being Blackmailed
मुस्कान व आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के पुठा रोड स्थित श्मशान घाट में बुधवार देर रात ब्रह्मपुरी की खत्ता रोड निवासी मुस्कान (25) की हत्या उसके प्रेमी टीपीनगर के शिवपुरम निवासी रजनीश कुमार ने की थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रजनीश कुमार को पकड़ कर वारदात का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


महिला उसे काफी समय से ब्लैकमेल कर रही थी। महिला आरोपी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इसके चलते वह पूर्व में कई बार आरोपी से पैसे ऐंठ चुकी थी। महिला की हरकतों से परेशान होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना से पहले प्रेमी व महिला ने शिवपुरम निवासी राहुल के मकान में बैठकर शराब पी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, तीन लाख की रिश्वत लेते दबोचा गया नामित सदस्य, देर रात तक चली छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर प्रेमी जोड़े के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी महिला को मोपेड से लेकर श्मशान घाट लेकर पहुंचा था। वहां उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। वारदात करने के बाद आरोपी घर आकर आराम से सो गया था। मृतका के पिता मुुहम्म्द इनशुल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की।

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड निवासी अब्दुल वाहिद मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। काफी समय से ब्रह्मपुरी में किराए के मकान पर रहा है। अब्दुल की शादी चार वर्ष पूर्व मुस्कान के साथ हुई थी। आरोपी प्रेमी रजनीश टेंपो चालक है।

 एक वर्ष पूर्व टेंपो चलाने के दौरान आरोपी व मुस्कान की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। एक महीने पहले रजनीश की पत्नी को इनके बारे में  जानकारी हो गई थी। दंपती में अक्सर महिला को लेकर विवाद रहने लगा था। 

Meerut: Woman Murdered by Lover in Meerut, Accused Claims He Was Being Blackmailed
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, बुधवार को मुस्कान ने फोन कर आरोपी प्रेमी रजनीश को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों ने राहुल के घर पर बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के दौरान प्रेमी ने महिला के साथ मारपीट कर दी थी। 
राहुल ने झगड़े के बाद दोनों को घर से भेज दिया था।

इसके बाद दोनों मोपेड पर बैठकर चल गए थे। दोनों ने बीच रास्ते में शराब का एक पव्वा खरीदा था। शराब खरीदने के बाद दोनों श्मशान घाट पहुंचे थे। वहां रजनीश और मुस्कान ने पुठा श्मशान घाट में बैठकर भी शराब पी थी। यहां दोनों के बीच दोबारा से विवाद हो गया था। आरोपी ने दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी।

 घटना के आधे घंटे बाद तक आरोपी शव के पास बैठा रहा था। इसके बाद आरोपी उसके मोबाइल से सिम निकालकर घर चला गया था। आरोपी पर हत्या समेत 12 प्राथमिकी दर्ज है। सीओ का कहना है कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह हुई थी घटना
परतापुर थाना क्षेत्र के पुठा रोड स्थित श्मशान घाट के अंदर बृहस्पतिवार सुबह महिला का शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

महिला के गले पर दुपट्टे के निशान थे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए थे। सर्विलांस की टीम ने महिला के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। दो घंटे बाद महिला की पहचान मुस्कान के रूप में हुई थी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed