फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: CBI Catches Cantonment Board Nominated Member Taking ₹3 Lakh Bribe in Meerut

Meerut: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, तीन लाख की रिश्वत लेते दबोचा गया नामित सदस्य, देर रात तक चली छानबीन

Sat, 30 May 2026 11:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 30 May 2026 11:00 AM IST
सार

मेरठ कैंट बोर्ड के नामित सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को सीबीआई ने तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने पार्किंग ठेका नवीनीकरण के नाम पर रकम मांगी थी।

विज्ञापन
Meerut: CBI Catches Cantonment Board Nominated Member Taking ₹3 Lakh Bribe in Meerut
आरोपी सतीश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कैंट बोर्ड मेरठ के नामित सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को शुक्रवार की रात सीबीआई की टीम ने तीन लाख रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया। देर रात पल्लवपुरम की अंसल टाउन सोसाइटी पहुंची सीबीआई उनके डुप्लेक्स में छानबीन करती रही।

विज्ञापन


पेशे से होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र शर्मा रक्षा मंत्रालय की ओर से नामित कैंट बोर्ड के सदस्य हैं। उनका घर लालकुर्ती में है और अंसल टाउन में डुप्लेक्स भी है। शनिवार को कैंट बोर्ड की बैठक होनी है। इससे पहले एक ठेकेदार ने पार्किंग ठेका नवीनीकरण के लिए आवेदन किया हुआ था। ठेका नवीनीकरण के लिए सतीश शर्मा ने ठेकेदार से तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हिस्ट्रीशीटर पर घर में घुसकर हमले का आरोप, अपहरण का प्रयास, पांच के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर ठेकेदार को रुपये लेकर डॉ. सतीश शर्मा के पास जाने के लिए कहा। बताया गया कि डॉ. सतीश शर्मा ने ठेकेदार को अंसल टाउन में पार्क के पास बुला लिया। ठेकेदार से तीन लाख रुपये लेते समय वहां पहले से मौजूद सीबीआई टीम ने डॉ. सतीश शर्मा को दबोच लिया।

इसके बाद टीम डुप्लेक्स में देर रात तक कैंट बोर्ड से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल करती रही। यह भी जानकारी मिल रही है कि एक नवनिर्मित मॉल के ठेकेदार ने भी उनके खिलाफ शिकायत की थी। हालांकि सीबीआई ने गिरफ्तारी के संबंध में आधिकारिक रूप से भी अभी कोई बयान जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: हिस्ट्रीशीटर पर घर में घुसकर हमले का आरोप, अपहरण का प्रयास, पांच के खिलाफ मुकदमा

गाजियाबाद टीम ने की कार्रवाई
कैंट बोर्ड के नामित सदस्य के खिलाफ गाजियाबाद सीबीआई टीम ने की। टीम ने इससे पहले पल्लवपुरम थाना पुलिस को सूचना देकर पुलिस फोर्स की मांग की।  टीम निरीक्षक परविंदर कुमार तोमर के नेतृत्व में यहां पहुंची। 

कैंट बोर्ड में भ्रष्टाचार पर सीबीआई ने पहले भी की है कई बार कार्रवाई
 छावनी परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की भ्रष्टाचार की शिकायतों पर पहले भी कई बार सीबीआई गिरफ्तारी कर चुकी है। अक्टूबर 2022 में सीबीआई ने संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती में रिश्वत मांगने के आरोप में कैंट बोर्ड के एक सैनेटरी सुपरवाइजर को 1.10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी से पहले कई अधिकारी कार्यालय छोड़कर भाग गए थे। तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मिलने टीम उनके आवास पर भी पहुंची थी। 
 

कैंट बोर्ड में भ्रष्टाचार पर सीबीआई ने पहले भी की है कई बार कार्रवाई
इससे पहले कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल में 40 लाख रुपये की दवाओं के मामले में भी सीबीआई ने छापा मारा था। नवंबर 2023 में भी सीबीआई ने कैंट बोर्ड ऑफिस पर एक बड़ी छापेमारी की थी। सफाई निरीक्षकों की संलिप्तता के चलते कंप्यूटर हार्डडिस्क और फाइल्स जब्त की गई थी।

दुकानों के अवैध निर्माण को जारी रखने के लिए घूस लेने के मामले में यह कार्रवाई हुई थी। बताया जाता है कि 2016 में भी कैंट बोर्ड में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने एक अधिकारी की गिरफ्तारी की थी। 

चार साल से लगातार नामित सभासद बन रहा था सतीश
छावनी परिषद के चुनाव नहीं होने के कारण रक्षा मंत्रालय ने 2022 में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को नामित सभासद बनाया था। फिर इसके बाद से प्रत्येक वर्ष उसका कार्यकाल बढ़ाया जाता रहा है। लगातार चार साल से कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।

जनवरी 2026 में ही सतीश चंद्र शर्मा को एक वर्ष के लिए फिर सभासद बनाया। इसे लेकर भी छावनी क्षेत्र के भाजपा नेताओं में नाराजगी है। वे अभी तक के सबसे लंबे कार्यकाल वाले नामित सभासद है। छावनी परिषद के चुनावों में सभासदों के टिकट वितरण में भी उनका हस्तक्षेप रहता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed