{"_id":"67fcb3a08f3bceaaee09df23","slug":"meerut-woman-murdered-body-stuffed-in-a-sack-and-thrown-in-ganga-canal-incident-captured-on-cctv-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद करके गंगनहर में फेंका, CCTV में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: महिला की हत्या कर शव बोरे में बंद करके गंगनहर में फेंका, CCTV में कैद हुई वारदात
Mon, 14 Apr 2025 12:40 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:40 PM IST
सार
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कालंद में स्थित रजबहे में बोरे में बंद एक महिला का शव मिला है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कालंद में स्थित रजबहे में बोरे में बंद एक महिला का शव मिला है। महिला को ढूंढते हुए मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना पुलिस की मौके पर पहुंची थी। इसके बाद सिखेड़ा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव कालंद में स्थित रजवाहे में महिला के शव की तलाश में सिखेड़ा पुलिस पहुंची थी। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि गांव कालंद के रजबहे में पुलिस को बोरे में बंद महिला का शव मिला।
विज्ञापन
महिला की शिनाख्त सिखेड़ा निवासी सरोज देवी के रूप में हुई है। सिखेड़ा पुलिस ने आरोपियों के द्वारा महिला के शव को सीसीटीवी में गंगनहर में फेंकते हुए देखा था।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने की नियत से फेंका होगा। जिसके चलते शव बहकर रजबहे में आ गया है। इसके बाद सिखेड़ा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई है। महिला की हत्या का मुकदमा सिखेड़ा थाना में दर्ज है।