फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Wifes price kept Rs 1.5 lakh, husband absconded after giving triple talaq in Panchayat

पीड़िता मांगे न्याय: पत्नी की कीमत लगाई डेढ़ लाख, भरी पंचायत में पति ने सुना दिया ऐसा फैसला

Thu, 29 Feb 2024 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Feb 2024 01:22 PM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर में विवाहिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए न्याय की मांग की है। पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कई बार थाने के चक्कर काट चुकी है लेकिन पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
Meerut: Wifes price kept Rs 1.5 lakh, husband absconded after giving triple talaq in Panchayat
महिला अपराध - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने डेढ़ लाख की रकम लेकर पति का पीछा छोड़ने की बात से इनकार किया तो भरी पंचायत में पति उसे तीन तलाक देकर फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जीवा हत्याकांड में कुख्यात बदन सिंह बद्दो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, कोर्ट के भीतर गोलियों से किया था छलनी

विज्ञापन

मलियाना के इस्लामनगर की रहने वाली रूबी ने बताया कि उसका निकाह चार साल पहले गाजियाबाद जिले के रहने वाले अशरफ के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। इसके चलते उसने पति सहित अन्य ससुराल वालों के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।

पीड़िता रूबी का कहना है कि 15 जनवरी को रिश्तेदारों ने उसके घर पर एक पंचायत बुलाई, जिसमें पति अशरफ ने डेढ़ लाख रुपये लेकर रूबी पर खुद को छोड़ देने का दबाव बनाया। लेकिन, जब रूबी पति के साथ ही रहने की बात पर अड़ी रही तो भरी पंचायत में उसे तीन तलाक देकर अशरफ अपने परिवार के साथ चला गया।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा-रालोद की संयुक्त बैठक आज, कैराना में इकरा हसन के नाम के बाद, BSP-BJP प्रत्याशियों पर टिकीं निगाहें

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में वह कई बार अधिकारियों की चौखट पर चक्कर काट चुकी है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। टीपीनगर इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed