फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BJP-RLD Joint meeting of today, eyes on BSP-BJP candidates after Iqra Hasan name in Kairana

UP: भाजपा-रालोद की संयुक्त बैठक आज, कैराना में इकरा हसन के नाम के बाद BSP-BJP प्रत्याशियों पर टिकीं निगाहें

Thu, 29 Feb 2024 12:06 PM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Feb 2024 12:06 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी द्वारा कैराना लोकसभा सीट पर इकरा हसन के नाम की घोषणा होने के बाद अब हर किसी की निगाहें बसपा और भाजपा के प्रत्याशियों पर लगी हैं। कहा जा रहा है कि मार्च की शुरुआत में भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

विज्ञापन
BJP-RLD Joint meeting of  today, eyes on BSP-BJP candidates after Iqra Hasan name in Kairana
पीएम मोदी, कैराना सीट, जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली में राज्य सभा चुनाव के मतदान के बाद भाजपा और रालोद की सयुंक्त बैठक आज को दिल्ली में होगी। दिल्ली बैठक में रालोद को लोकसभा, राज्य सभा सीटों और यूपी सरकार में मंत्रालय के बंटवारे के अंतिम निर्णय पर मुहर लग जाएगी। भाजपा जल्द ही लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा और बसपा प्रत्याशी पर सभी निगाहें लगी हुुई है।

विज्ञापन


लोकसभा 2024 के मद्देनजर सपा की ओर से कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार की इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा और बसपा प्रत्याशियों के नामों की सूची घाेषित नहीं होने से लोकसभा चुनाव की तस्वीर धुंधली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  गजवा ए हिंद विवाद: मजलिस-ए-शूरा की बैठक का आज दूसरा दिन, दारुल उलूम ले सकता है बड़ा निर्णय 

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP-RLD Joint meeting of  today, eyes on BSP-BJP candidates after Iqra Hasan name in Kairana
दिल्ली में रालाेद नेताओं के साथ जयंत - फोटो : Amar Ujala

मंगलवार को राज्यसभा मतदान के बाद आज भाजपा के साथ रालोद गठबंधन की बैठक दिल्ली में होनी है। रालोद मुखिया जयंत चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में रालोद को बागपत-बिजनौर लोकसभा, एक राज्य सभा सीट और यूपी सरकार में मंत्रालय के बंटवारे का अंतिम निर्णय पर फैसला होगा। मार्च के प्रथम सप्ताह में भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।

यह भी पढ़ें: बदले की आग ने उजाड़े दो परिवार: तीन की गई जान, एक अस्पताल में और छह गिरफ्तार, क्षेत्र में PAC तैनात

BJP-RLD Joint meeting of  today, eyes on BSP-BJP candidates after Iqra Hasan name in Kairana
सपा प्रत्याशी इकरा हसन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा में लोकसभा प्रत्याशियों की काफी लंबी सूची है। 2019 से कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा से प्रदीप चौधरी काबिज हैं। वह दूसरी बार कैराना से मजबूत दावेदारी कर रहे हैं। गुर्जर बाहुल्य सीट कैराना पर 2014 में भाजपा के हुकुम सिंह, 2018 के उपचुनाव में हसन परिवार से तबस्सुम हसन सांसद रह चुकी हैं। 

BJP-RLD Joint meeting of  today, eyes on BSP-BJP candidates after Iqra Hasan name in Kairana
मृगांका सिंह - फोटो : फाइल

भाजपा से इस बार हुकुम परिवार से उनकी बेटी मृंगाका सिंह, जसाला परिवार से भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे मनीष चौहान, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, रमेश गौड़ कश्यप अपनी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। बसपा हाईकमान ने भी अपने पत्ते नही खोले हैं। बसपा भी अपना समीकरण तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed