{"_id":"683821bb2029eb2963076980","slug":"meerut-wife-murdered-by-strangulation-in-brahmpuri-cremated-quietly-husband-arrested-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ब्रह्मपुरी में गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या, चुपचाप किया अंतिम संस्कार, श्मशान घाट से पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ब्रह्मपुरी में गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या, चुपचाप किया अंतिम संस्कार, श्मशान घाट से पति गिरफ्तार
Thu, 29 May 2025 02:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 29 May 2025 02:29 PM IST
सार
हापुड़ निवासी कोमल की शादी दो माह पहले ही ब्रह्मपुरी निवासी गौरव से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। विरोध करने पर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
कोमल और हत्यारोपी गौरव की शादी के समय की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर में पति गौरव ने पत्नी कोमल की बुधवार रात गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बृहस्पतिवार सुबह आरोपी महिला के शव को लेकर सूरजकुंड पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस व महिला के परिजनों को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को सूरजकुंड से गिरफ्तार कर लिया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी थाना क्षेत्र के शाहपुर जटगांव निवासी रवि ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन कोमल की शादी दो महीने पूर्व ब्रह्मपुरी के गौतम नगर निवासी गौरव से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर कोमल का उत्पीड़न कर रहे थे। बुधवार रात आरोपियों ने कोमल के साथ मारपीट की। विरोध किया तो आरोपी पति ने गला दबाकर कोमल की हत्या कर दी।
बृहस्पतिवार सुबह आरोपी कोमल का के शव को लेकर सूरजकुंड पहुंच गया। जहां उसने पुलिस व परिजनों को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान आरोपी ने महिला के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। आरोपी की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। जहां से पुलिस सूरजकुंड पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
यह भी देखें...
Meerut: युवती के फोटो वायरल करने के आरोपी छात्र ने की आत्महत्या, केस दर्ज होने पर तनाव में था विवेक
परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे। जहां से पुलिस सूरजकुंड पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
यह भी देखें...
Meerut: युवती के फोटो वायरल करने के आरोपी छात्र ने की आत्महत्या, केस दर्ज होने पर तनाव में था विवेक